Shraddha Arya Net Worth: कुंडली भाग्य की 'प्रीता' एक एपिसोड का इतना करती हैं चार्ज, जानें उनकी कुल संपत्ति
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Apr 2023 3:17 PM
Shraddha Arya Net Worth: कुंडली भाग्य की 'प्रीता' और टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आज हम एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ, कार कलेक्शन से लेकर नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा आर्या आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अभिनेत्री अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. कुंडली भाग्य में प्रीता के रोल ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई. इसके अलावा श्रद्धा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है.

इतना ही नहीं, श्रद्धा किंग साइज लाइफ जीने में यकीन रखती हैं और अक्सर इसकी झलक अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. कुंडली भाग्य अभिनेत्री की कुल संपत्ति की बात करें तो बायो ओवरव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक वह 44 करोड़ की मालकिन है.

वहीं किसी सीरियल के लिए वह 1 लाख रुपये से अधिक चार्ज करती हैं. अभिनय के अलावा, श्रद्धा कई विज्ञापन में भी नजर आती है. अभिनेत्री कई हाई-एंड कारों की मालिक हैं. उसके पास एक Mercedes Benz E-Class E 350d है, जिसे उसने हाल ही में 82 लाख रुपये में खरीदा है. उनके बेसमेंट में मर्सिडीज-बेंज जीएलसी भी है, जिसकी कीमत 58.60 लाख रुपये है.

श्रद्धा आर्या ने भारतीय नौसेना अधिकारी राहुल नागल से शादी की है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं. कपल ने लगभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद, 13 नवंबर को सगाई की, उसके बाद 16 नवंबर को उनकी शादी कर ली.

श्रद्धा आर्या ने स्क्रीन पर अपनी शुरुआत भारत के प्रमुख सिनेस्टार की खोज में एक प्रतिभागी के रूप में की. इसके बाद अभिनेत्री ने 2006 में तमिल फिल्म कलवानिन कधली के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की. इसके बाद श्रद्धा ने गोडिवा, पाठशाला, कोथिमूका, रोमियो, वंदल माथारम, डबल डेकर, और मदुवे माने जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया.

श्रद्धा राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित निशब्द का भी हिस्सा थीं, जिसमें अमिताभ बच्चन, श्रद्धा आर्य, दिवंगत अभिनेत्री जिया खान, रेवती और आफताब शिवदासानी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं. श्रद्धा ने इस फिल्म में अमिताभ की बेटी रितु आनंद का किरदार निभाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










