शफाक नाज ने ‘महाभारत’ में निभाया था कुंती का किरदार, जानें शीजान खान की बहन के बारे में ये खास बातें

Updated:
विज्ञापन

तुनिशा शर्मा के भाई शीजान खान ने बहुत बाद में इंडस्ट्री में इंट्री की. लेकिन बहनें लंबे समय से शोबिज का हिस्सा हैं. शफाक नाज ने हलाला नामक वेब सीरीज के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी. हालांकि वह 2007 के लोकप्रिय शो सपना बाबुल का बिदाई के बाद उन्हें खासा लोकप्रियता हासिल हुई.

विज्ञापन
undefined

शीजान खान को तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया है, तब से उनकी बहनें शफाक नाज और फलक नाज भी सुर्खियों में आ गई हैं. दोनों स्टार्स अली बाबा दास्तान ए काबुल में साथ काम करते हैं. शफाक ने सबसे पहले एक बयान जारी कर सभी को उनकी निजता का सम्मान करने के लिए कहा. इसके बाद वो तुनिशा शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं. शफाक भी एक जानीमानी एक्ट्रेस हैं.

विज्ञापन
undefined

शीजान खान ने बहुत बाद में इंडस्ट्री में इंट्री की. लेकिन बहनें लंबे समय से शोबिज का हिस्सा हैं. शफाक नाज ने हलाला नामक वेब सीरीज के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी. हालांकि वह 2007 के लोकप्रिय शो सपना बाबुल का बिदाई के बाद उन्हें खासा लोकप्रियता हासिल हुई.

undefined

इसके बाद, वह महाभारत का भी हिस्सा थीं जिसमें उन्होंने कुंती की भूमिका निभाई थी. बाद में शफाक ने कुल्फी कुमार बाजेवाला, तेरी मेरी लव स्टोरीज, शुक्ला द टाइगर और शुभ विवाह सहित कई अन्य शो में अभिनय किया. अभिनेत्री को हाल ही में गुम है किसी के प्यार में में देखा गया था.

undefined

शीजान के परिवार ने 2 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर खुलकर बातचीत की थी. शफाक नाज ने कहा कि शीजान को ‘जेल में प्रताड़ित’ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि तुनिशा को इंसाफ मिले, वह हमारी बच्ची जैसी थी.

undefined

शफाक नाज सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग हैं. वो अक्सर सेट से अपनी तस्वीरें, एक्सरसाइज करते हुए और डांस करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola