Ramadan 2023: सबा इब्राहिम से लेकर हिना खान तक, इन स्टार्स ने किया उमराह, अब रख रहे हैं रोजा

Updated:
विज्ञापन
Ramadan 2023: सबा इब्राहिम से लेकर हिना खान तक, इन स्टार्स ने किया उमराह, अब रख रहे हैं रोजा

Ramadan 2023: रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. हर बंदा अल्लाह की इबादत करने में जुड़ गया है. इस बार टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने रमजान शुरू होने के बाद या फिर उससे थोड़ा पहले उमराह किया. आईये जानते हैं सेलेब्स के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Ramadan 2023: रमजान के महीने को काफी पाक माना जाता है. कहा जाता है कि इस महीने में जो भी लोग रोजा रखकर अल्लाह की सच्चे मन से इबादत करते हैं, उनकी दुआएं जरूर कबूल होती है. इस बार कई ऐसे स्टार्स थे, जिन्होंने रमजान के वक्त उमराह किया.

undefined

हिना खान अपने परिवार के साथ मक्का पहुंचीं. जहां उन्होंने अपना पहला उमराह किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की और बताया कि उन्हें वहां जानक कैसा लगा. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “लबाइक अल्लाहुमा लब्बैक बिस्मिल्लाह ..”

undefined

सानिया मिर्जा हाल ही में अपने परिवार के साथ सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहरों के लिए रवाना हुईं और उन्होंने उमराह किया. उन्होंने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “अल्हम्दुलिल्लाह… अल्लाह हमारी दुआ कबूल करे …”

undefined

बिग बॉस के प्रतियोगी अली गोनी ने भी अपना पहला उमराह किया. वो आसिम रियाज के साथ पहुंचे. दोनों ने फ्लाइट से एक तसवीर शेयर की. जिसमें स्टार्स ने इरहाम पहन रखा था. अली ने फैंस को “रमजान मुबारक #allahhuakbar” की शुभकामनाएं भी दीं.

undefined

बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज ने भी अली गोनी संग फ्लाइट की तसवीर शेयर की और बताया कि दोनों मक्का-मदीना अपने पहले उमराह के लिए जा रहे हैं. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “रमजान मुबारक… अल्लाह हू अकबर..!”

undefined

फेमस यूट्यूबर सबा इब्राहिम भी अपने पति खालिद और सास-ससुर संग मक्का-मदीना गई थी. दोनों ने यहां अपना पहला उमराह किया और दुआयें मांगी. सबा ने अपने वीडियो से फैंस को सारी पवित्र जगह भी दिखाईं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola