Bigg Boss OTT 2 में खुद की पहचान बनाने गयी हैं आलिया सिद्दीकी, कहा- स्टार वाइफ के लेबल से थक…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 में खुद की पहचान बनाने गयी हैं आलिया सिद्दीकी, कहा- स्टार वाइफ के लेबल से थक…

आलिया सिद्दीकी हमेशा से अपने रिश्तों पर बेबाक रही हैं. वो कई समय से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही, अब स्टार वाइफ बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
undefined

आलिया सिद्दीकी पहली बार डिजिटल मंच पर दिखाई दी हैं. उन्होंने सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है. एक्ट्रेस यहां खुद की पहचान बनाने आई हैं.

undefined

आलिया इस बात का तहे दिल से शुक्रियादा करती कि नवाज़ुद्दीन ने बिग बॉस ओटीटी में उनके जाने के फैसले का पूरी तरह सपोर्ट किया और साथ ही बच्चों को घूमाने की बात भी कही. जिससे वो अपने करियर पर फोकस कर सकें.

undefined

आलिया कहती हैं, ”मैं हमेशा से एक खुशमिजाज इंसान रही हूं, लेकिन जीवन की अपनी एक कहानी होती हैं. एक महिला के तौर पर मैं एक एक्ट्रेस, एक एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर रही हूं… लेकिन मेरी पहचान हमेशा एक स्टार वाइफ के तौर पर रही है. जब किसी रिश्ते में इज्जत ना हो, तो वो रिश्ता अपने आप ही कमजोर हो जाता है, लेकिन दुख की बात है कि यही आपकी पहचान भी बन जाती है.”

undefined

बिग बॉस, आलिया की जिंदगी में एक पहचान वापस लाने का सबसे अच्छा अवसर हैं. आलिया कहती हैं कि, ‘केवल मैं ही जानती हूं कि इन 19 सालों में मैंने क्या झेला है. लेकिन मैं कभी भी घड़ी को पीछे नहीं मोड़ूंगी, बस मेरे पास भगवान के दिए हुए दो प्यारे बच्चे हैं. उसी समय, जब आपको पता चलता है कि कोई भी आपकी बात नहीं सुन रहा है, तो कहीं न कहीं आपको अपनी आवाज सुनाने की जरूरत है. आज मुझे मेरा वजूद, मेरी पहचान वापस चाहिए.’

undefined

आलिया ने कहा कि वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन से एक परेशान विवाह की छाया को मिटाना चाहती हूं. इसलिए मैं यहां बिग बॉस में हूं. जहां सिर्फ मेरी पहचान हैं, जिसे किसी और के नाम की जरूरत नही, सिर्फ मैं और मैं बस.”

undefined

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में, आलिया विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दिखाई दे रही हैं, यह सब तब शुरू हुआ जब उन्होंने नवाजुद्दीन, उनके भाई और उनकी मां के खिलाफ मामले दर्ज किए. उन्होंने तलाक के समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola