Naagin 6 में एक एपिसोड के लिए इतना चार्ज करती हैं तेजस्वी प्रकाश, जानें सीरियल के बाकी स्टारकास्ट की फीस
नागिन 6 जल्द ही खत्म होने वाला है. यह शो पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ था और इसमें तेजस्वी प्रकाश ने प्रथा और प्रार्थना की भूमिका निभाई. फैंस ने दोनों की किरदार को काफी ज्यादा किया था. आज हम आपको सीरियल के स्टारकास्ट की फीस बताएंगे.

तेजस्वी प्रकाश
नागिन 6 को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है. तेजस्वी प्रकाश शो में प्रार्थना की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट की मानें तो तेजा एक एपिसोड का 2 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं.

अदा खान
नागिन 6 में अदा खान शेषा की भूमिका निभा रही हैं. सीरियल में एक्ट्रेस प्रार्थना को उसके चाहने वालों की मौत का बदला लेने में मदद करने वाली है. अदा कथित तौर पर प्रति एपिसोड 70,000 रुपये चार्ज करती हैं.

महक चहल
महक चहल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पतताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि अब वह शो में वापस आ गई है. महक प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं.

सिम्बा नागपाल
सिम्बा नागपाल तेजस्वी प्रकाश के साथ नागिन 6 में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. उन्होंने शो में ऋषभ का किरदार निभाया था. उन्हें एक एपिसोड का 1 लाख रुपये मिलता है.

प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल भी नागिन 6 का हिस्सा थे. उन्होंने प्रथना के लवर रुद्र की भूमिका निभाई थी. हालांकि अब वह शो से आउट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक ने प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए