करीना कपूर ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया जेह का जन्मदिन, क्यूट फोटोज देख फैंस बोले- पापा की कार्बन कॉपी…

Updated:
विज्ञापन

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे जेह अली खान आज पूरे दो साल के हो गए हैं. इस मौके पर मॉमी करीना ने अपने बेटे की क्यूट सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. तसवीर में जेह काफी प्यारे लग रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे जेह अली खान का आज दूसरा बर्थडे है. इस मौके पर मॉमी ने जेह की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की और उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी.

विज्ञापन
undefined

जेह की ये फोटोज उस समय की है, जब करीना कपूर हंसल मेहता फिल्म की शूटिंग कर रही थी. तस्वीरों में से एक में जेह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मॉम की गोद में ही रहना चाहता हैं.

undefined

एक और तस्वीर में उनका क्लोज-अप गुस्सैल चेहरा दिखा. उन्होंने प्यारी तस्वीरों को कैप्शन दिया और लिखा, “अपनी गोद नहीं छोड़ना चाहती… यह स्थिति जल्द ही उलट जाएगी. मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करती हूं, मेरे जेह बाबा! जन्मदिन मुबारक हो बेटे…धन्यवाद, @khamkhaphotoartist, 2022 में लंदन में हमारे TBM सेट पर इस अनमोल क्षण को कैद करने के लिए.”

undefined

जेह की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये पापा सैफ अली खान की कार्बन कॉपी हैं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इसकी क्यूटनेस देखकर मेरा दिल पिघल गया”.

undefined

आपको बता दें कि जेह अली खान अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं. उनकी फैन बेस काफी ज्यादा है.

undefined

करीना को आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. फिलहाल वह हंसल मेहता के साथ अपनी फिल्म पर काम कर रही हैं. उनके पास तब्बू और कृति सनेन के साथ द क्रू ऑफ सस्पेक्ट एक्स की भक्ति के साथ सुजॉय घोष भी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola