Jhalak Dikhhla Jaa 11 में दिखेंगे ये 9 पॉपुलर चेहरे, एकता कपूर की ये नागिन चलाएगी अपना जलवा!

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2023 11:06 AM

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 11: पॉपुलर रियलिटी शो झलक दिखला जा एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है. झलक दिखला जा का 11वां सीजन (Jhalak Dikhhla Jaa) इनदिनों सुर्खियों में है. शो जल्द ही शुरू होगा और कई नाम सामने आ रहे हैं जो शो का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

खबर आई थी कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस आयशा सिंह को झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि इसपर एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ कहा नहीं है.

undefined

ईटाइम्स के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया को भी झलक दिखला जा 11 का ऑफर मिला है. फिलहाल एक्ट्रेस की बातचीत अभी चल रही है. इन दिनों वो पुष्पा: इम्पॉसिबल में एक वकील के रोल में दिख रही है.

undefined

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, नागिन 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना को झलक दिखला जा 11 का ऑफर मिला है. हां, उनसे संपर्क किया गया है लेकिन शो पर कोई पुष्टि नहीं हुई है.

undefined

सुम्बुल तौकीर खान भी कथित तौर पर डांस रियलिटी शो के लिए सहमत हो गई है. इन दिनों वो सीरियल काव्या में नजर आ रही है.

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को भी झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि वो शो में भाग लेंगे या नहीं इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

undefined

अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे. उन्हें भी झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया गया है. अब देखना है कि वो शो में नजर आते है या नहीं.

undefined

ऐसा कहा जा रहा है कि मनीषा रानी झलका दिखला जा 11 में नजर आएगी. हालांकि उनकी तरफ से कुछ कहा नहीं गया है. हाल ही में वो टोनी कक्कड़ के साथ जमना पार गाने में दिखी थी.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा यानी शिवांगी जोशी झलक दिखला जा 11 में भाग ले सकती है. इन दिनों वो सीरियल बरसातें में दिख रही है.

undefined

झलक दिखला जा 11 के लिए शिव ठाकरे को अप्रोच किया गया है. अगर वो शो में भाग लेते है तो उन्हें डांस करता देख फैंस को काफी अच्छा लगेगा.

undefined

झलक दिखला जा 10 को माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर ने जज किया जबकि मनीष पॉल ने शो के होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु की जगह लेने पर शाहीर शेख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोडक्शन हाउस से…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola