Dipika Kakar को इस वजह से यूजर्स के सुनने पड़े ताने, लोग बोले- इतना छोटा बच्चा है…

दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव रहती है. हाल में दीपिका और शोएब इब्राहिम माता-पिता बने है. दीपिका ने अपने बेटे का नाम रूहान रखा और उसका चेहरा भी दिखा दिया है. इस बीच एक्ट्रेस अपने बेटे को लेकर चर्चा में आ गई है.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में माता-पिता बने है और उनका बेटा रूहान पांच महीने का हो गया है. बेटे का चेहरा भी कपल ने फैंस को दिखा दिया है.

हाल ही में दीपिका अपने पति शोएब से मिलने अपने बेटे के साथ पहुंची थी. इस दौरान उनका एख वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ट्रोलर्स ने दीपिका को उनके पांच महीने के बेटे को अच्छे से कवर ना करने पर ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ये अपने बेटे को शूज, शॉक्स और कैप क्यों नहीं पहनाती. एक यूजर ने लिखा, “इतना छोटा बेबी है, थोड़ा कवर तो करना चाहिए, सीजन चेंज हो रहा है.”

दीपिका को ट्रोल करने पर उनके चाहने वाले एक्ट्रेस के सपोर्ट में सामने आए और बेकार और नफरत भरे कमेंट्स करने वालों की आलोचना किया. बता दें कि दीपिका को किसी ना किसी वजह से यूजर्स ट्रोल करने लगते है.

दीपिका के पति शोएब इन दिनों झलक दिखला जा 11 में नजर आ रहे हैं. शो में उन्हें सपोर्ट करने के लिए दीपिका गई थी. ये डांस रियलिटी शो सोनी चैनल पर आता है.

शोएब इब्राहिम ने अपना नया व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें शोएब ने कहा कि उसका सपना था कि वो अपनी लाइफ में झलक दिखला जा में भाग ले. एक्टर कहते है, यह मेरा हमेशा से सपना था कि मैं अपने जीवन में कम से कम एक बार यह शो करूं.

दीपिका ने उम्मीद जताई है कि वो झलका दिखला जा 11 की ट्राफी अपने घर लेकर आए. बता दें कि झलक दिखला जा में एक्ट्रेस ने भाग लिया था. हालांकि वो सबसे पहले शो से बाहर हो गई थी.

दीपिका और शोएब की लव स्टोरी काफी खास है. दोनों सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर मिले और फिर दोनों की दोस्ती हुई. दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.

दीपिका की ननद सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग मे खुलासा किया कि वो फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं हूं और अभी मेरी हेल्थ ठीक होगी. मैं वेट कम करुंगी, तभी आगे बेबी प्लानिंग होगी.

सबा इब्राहिम का 6 महीने पहले मिसकैरेज हुआ था. इस मुश्किल घड़ी में सबा को उनके पूरे परिवार और दीपिका और शोएब ने संभाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










