इमरान हाशमी ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- अगर आपमें प्रतिकूल परिस्थितियों का…

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Feb 2024 8:19 AM

विज्ञापन

इमरान हाशमी ने कहा कि बॉलीवुड खराब या बेहतर जगह है, यह किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है. इमरान ने कहा, ‘‘यह उस व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है, जो यहां काम कर रहा है. अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि आम धारणा के विपरीत हिंदी फिल्म जगत एक अनुचित जगह […]

विज्ञापन

इमरान हाशमी ने कहा कि बॉलीवुड खराब या बेहतर जगह है, यह किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है. इमरान ने कहा, ‘‘यह उस व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है, जो यहां काम कर रहा है.

अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि आम धारणा के विपरीत हिंदी फिल्म जगत एक अनुचित जगह नहीं है और यहां अपना वजूद बनाए रखने के लिए किसी को बस मेहनत करनी पड़ती है. इमरान का मानना है कि यदि किसी में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता है तो बॉलीवुड कोई खराब जगह नहीं है. वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आएंगे. यह सीरीज बॉलीवुड के करोड़ों डॉलर के उद्योग, भाई-भतीजावाद और शीर्ष स्तर पर वर्चस्व कायम रखने के संघर्ष के पीछे की चीजों की एक झलक प्रदान करेगी.

इमरान हाशमी ने कही ये बात

इमरान हाशमी ने कहा कि बॉलीवुड खराब या बेहतर जगह है, यह किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है. इमरान ने कहा, ‘‘यह उस व्यक्ति के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है, जो यहां काम कर रहा है. यदि आपके पास प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने और उसके बाद वापसी करने की क्षमता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह एक अनुचित जगह है. लेकिन, अगर आप कड़ी मेहनत करने, कठिनाइयों का सामना करने, दिल का दर्द झेलने और शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने पर घबराहट के लिए तैयार नहीं हैं… तो कुछ नहीं कहा जा सकता.’’

इमरान हाशमी ने कहा- मेहनत तो हर कोई करता है…

इमरान हाशमी ‘शोटाइम’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कहा, ‘‘मेहनत तो हर कोई करता है, लेकिन इसमें माहौल और भाग्य भी एक अहम कारक होता है. आपको इस सच्चाई को सहन करने में सक्षम होना होगा. यह बॉलीवुड जैसा है उससे कहीं अधिक उसका एक परिप्रेक्ष्य है. मैं हमेशा कहता हूं कि यह काम करने के लिए बहुत ही उचित जगह है.’’ ‘शोटाइम’ का निर्माण करण जौहर की कंपनी ने किया है. इसमें महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल और श्रेया सरन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

यहां पढ़ें- Showtime OTT Release Date: इमरान हाशमी की शोटाइम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola