फिर मुश्किल में फंसे एल्विश यादव, यूट्यूबर के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 May 2024 10:56 AM
elvish yadav
लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है और जांच एजेंसी कथित तौर पर उनकी महंगी कारों की जांच करेगी.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था.

अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में भी जांच करेगी.

एल्विश के साथ-साथ ईडी बड़े होटल, रिसॉर्ट और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी. नोएडा पुलिस ने हाल ही में एल्विश को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है.

इससे पहले इस साल मार्च में, एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सांप के जहर मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
Also Read- एल्विश यादव ने सांप के जहर मामले में लगे सभी आरोपों से किया इनकार, बोले- फंसाया गया है…

अपनी न्यायिक हिरासत के दौरान एल्विश यादव ने कथित तौर पर गायक फाजिलपुरिया के नाम का उल्लेख किया था. रिपोर्टों के अनुसार, एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल (सपेरे) सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उनसे परिचित था.

एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है. यह एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई व्यक्ति नशीली दवाओं से संबंधित साजिश जैसे नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है. इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलती है.

पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव गुरुग्राम के एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के अलावा वह अपने म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. बैड गाइ, सिस्टम, पुंजा दाब, राव साहब, हम तो दीवाने, मीटर खेंच के और बोलेरो उनके कुछ लोकप्रिय संगीत वीडियो हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










