Elvish Yadav यूट्यूब से इतना करते हैं कमाई, वीडियो बनाने से पहले पढ़ाई में थे काफी होनहार, जानें नेटवर्थ

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Aug 2023 5:06 PM

विज्ञापन
Elvish Yadav यूट्यूब से इतना करते हैं कमाई, वीडियो बनाने से पहले पढ़ाई में थे काफी होनहार, 
जानें नेटवर्थ

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 में इन-दिनों फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव धमाल मचा रहे हैं. उनके डायलॉग्स और सिस्टम में रहने की हिदायत फैं को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आइये जानते हैं कि यूट्यूबर कितने पढ़े-लिखे हैं और कितना कमाते हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस भारतीय टेलीविजन जगत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है. शो में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. उनके आने से पूरा सिस्टम हैंग कर गया था. वो अपने डायलॉग्स और बोलने के स्टाइल से दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. एल्विश की यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास भव्य अपार्टमेंट हैं और उनकी मासिक कमाई 10 लाख है. रिपोर्ट्स की मानें तो ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 94% अंक हासिल किए थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के अमित इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जहां से उन्होंने वाणिज्य में डिग्री प्राप्त की. एल्विश का बंगला निर्माणाधीन है. उनके पास करोड़ों का शानदार कार कलेक्शन है, जिसमें एक हुंडई कार और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल है. उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है. वह एक एनजीओ के साथ भी काम करते हैं जो जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराता है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola