Naagin 6: एकता कपूर की नयी नागिन होगी बिग बॉस फेम ये एक्ट्रेस? रुबीना दिलैक के नाम पर नहीं बनी बात!

Updated:
विज्ञापन

नागिन 6 को लेकर कई नाम अब तक सामने आए है, जिसमें महक चहल, रिद्धिमा पंडित और रुबीना दिलैक शामिल है. अब इसमें माहिरा शर्मा का नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन

Naagin 6: कलर्स चैनल के शो नागिन 6 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो में इस बार नागिन कौन बनेगी, इसपर अबतक कुछ ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि शो का टीजर और प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है. नागिन 6 को लेकर कई नाम अब तक सामने आए है, जिसमें महक चहल, रिद्धिमा पंडित और रुबीना दिलैक शामिल है. अब इसमें माहिरा शर्मा का नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन

पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, एकता बिग बॉस 13 की पूर्व प्रतियोगी माहिरा शर्मा के साथ बातचीत कर रही है और वह संभवतः टीवी की नयी नागिन हो सकती है. जब एकता कपूर अपने ब्रांड ‘एक’ का प्रचार करने के लिए बिग बॉस 15 में गई थी तो इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान से भी कहा था कि नागिन 6 नाम की मुख्य भूमिका ‘एम’ अक्षर से शुरू होती है.

माहिरा शर्मा नागिन 3 में चुड़ैल का रोल निभा चुकी है, हालांकि उनका रोल काफी छोटा था. वहीं, कलर्स पर नागिन 6 का प्रोमो रिलीज किया गया था. लेकिन इसमें नागिन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, देश की रक्षा करने के लिए, जहर बन कर जहर को ही खत्म करने आ रही है नागिन. फिर एक बार.

Also Read: अमिताभ बच्चन का स्वैग देखकर सौरव गांगुली हुए क्लीन बोल्ड, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए, तसवीर वायरल

बता दें कि नागिन शो के पांच सीजन को फैंस को भरपूर प्यार मिला था. अब तक मौनी रॉय, हिना खान, करिश्मा तन्ना, निया शर्मा, रश्मि देसाई, अनिता हंसनंदानी, सुरभि ज्योति और सुरभि चंदाना नागिन के किरदार में दिख चुकी है. अब नागिन 6 कौन होगी, इसपर सस्पेंस बरकरार है.

माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकी है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. उनका नाम पारस छाबड़ा के साथ जुड़ता रहता है. दोनों साथ में बिग बॉस में थे और उनकी जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola