Ek Villain Returns BO Collection Day 6: अर्जुन कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाए इतने करोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2022 11:36 AM

विज्ञापन

जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स सिनामोघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर घूटने टेक दिया है. बता दें कि मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था.

विज्ञापन

Ek Villain Returns BO Collection Day 6: अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह सुस्त पड़ गई है. अब छठे दिन फिल्म ने महज 2.40 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल 31.80 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है. बता दें कि . मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में आई फिल्म एक विलेन (Ek Villain) का सीक्वल है. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था.

एक विलेन रिटर्न्स ने कमाए इतने करोड़

फिल्म में एक मेगा-स्टार कास्ट है. उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी. हालांकि, फिल्म का कलेक्शन कभी उठ नहीं पाया, ये हर दिन सुस्त पड़ता चला गया. एक विलेन रिटर्न्स ने अपने ओपनिंग डे पर 7.05 करोड़ की कमाई की है. दूसरे दिन फिल्म ने 7.47 करोड़ की कमाई की. वहीं वीकेंड पर उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म 20 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी. सोमवार को फिल्म ने 2.75 से 2.85 करोड़ रुपये कमाए. पांचवे दिन फिल्म ने 2.84 की कमाई की. अब छठे दिन फिल्म ने 2.40 करोड़ का बिजनेस किया. कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 31.80 अपने खाते में जमा कर लिए हैं. फिल्म विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है

Also Read: Ek Villain Returns BO Collection Day 4: अर्जुन कपूर की फिल्म चौथे दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन
एकतरफा प्यार वाले आशिक के फितूर की कहानी

एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में है. फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के शीर्षक से यह बात साबित हो जाती है कि ये भी एक सीरियल किलर की कहानी है, जो उन लड़कियों को मारता है. जो अपने प्रेमियों को धोखा दे रही है . ऐसे में जब वह जब फ़िल्म की अभिनेत्री आरवी (तारा सुतरिया) को टारगेट करता है, तो क्या होता है. चूंकि अभिनेत्री वो है, तो उसका प्यार भी सच्चा है. अब जब सीरियल किलर सच्चे प्यार से टकराता है, तो उसका क्या होता है. सीरियल किलर को आखिरकार ऐसी लड़कियों से दिक्कत क्यों है. ये भी कहानी का एक सिरा है. इन्ही दोनों छोर पर फिल्म की कहानी कभी छह महीने पहले तो कभी आज में चलती आती है. फिल्म का सस्पेंस आपको हैरान नहीं करता है. फितूर वाले आशिक की ही नहीं, बल्कि पूरी कहानी ही फितूर की है. फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola