Drishyam 4: नई कहानी के साथ 'जॉर्जकुट्टी' बनकर फिर लौटेंगे मोहनलाल, प्रोड्यूसर ने चौथे पार्ट पर लगाई मुहर

Updated:
विज्ञापन

दृश्यम में मोहनलाल, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 4 Confirmed: मोहनलाल की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर मुहर लग गई है. प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबावूर ने ‘दृश्यम 4’ की पुष्टि की. जानें फिल्म से जुड़ा पूरा अपडेट.

विज्ञापन

Drishyam 4 Confirmed: अगर आपको लगा था कि ‘दृश्यम 3’ के साथ जॉर्जकुट्टी की कहानी खत्म हो गई, तो जरा रुकिए. मेकर्स के पास अभी एक और कहानी बाकी है. मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का चौथा पार्ट बनने जा रहा है. प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबावूर ने खुद ‘दृश्यम 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Drishyam 4 Confirmed: चौथे पार्ट पर प्रोड्यूसर ने लगाई मुहर

हाल ही में Mazhavil Manorama Awards में एंटनी पेरुंबावूर ने ‘दृश्यम 4’ को लेकर बात की. उन्होंने साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म जरूर बनाई जाएगी. खास बात ये है कि प्रोड्यूसर ने इसे सिर्फ एक आइडिया नहीं बताया, बल्कि पूरे भरोसे के साथ चौथे पार्ट के बनने की बात कही.

यानी जॉर्जकुट्टी की जिंदगी में अभी एक और ट्विस्ट आना बाकी है. अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली फिल्म में कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचेगी.

Drishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर भी किया था कमाल

image.png
‘दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

‘दृश्यम 4’ का ऐलान ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के कुछ महीनों बाद हुआ है. फिल्म 21 मई को थिएटर्स में आई थी और मोहनलाल ने एक बार फिर जॉर्जकुट्टी बनकर वापसी की थी.

फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, ऑडियंस से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ अच्छी रही. भारत में करीब 110 करोड़ रुपये कमाने के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 239.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

Drishyam 3 Plot: आखिर क्यों खास है जॉर्जकुट्टी की कहानी?

‘दृश्यम’ की पूरी कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. जॉर्जकुट्टी कोई सुपरहीरो नहीं है, बल्कि एक आम आदमी है. लेकिन जब उसका परिवार एक बड़ी मुसीबत में फंसता है, तो वह अपने दिमाग और सूझबूझ से उन्हें बचाने की कोशिश करता है.

यही इस फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा गेम है. हर बार कहानी ऐसी जगह पहुंचती है, जहां दर्शक सोचने लगते हैं कि अब जॉर्जकुट्टी कैसे बचेगा?

Drishyam 4 की कहानी पर पहले ही हो चुकी है चर्चा

दिलचस्प बात ये है कि ‘दृश्यम 4’ की चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई है. डायरेक्टर जीतू जोसेफ पहले भी इस बारे में बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि एंटनी पेरुंबावूर हर पार्ट के बाद उनसे अगली कहानी के बारे में सोचने के लिए कहते रहे हैं.

पहली फिल्म के बाद दूसरे पार्ट का आइडिया आया. फिर दूसरे पार्ट के दौरान तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू हुई. अब प्रोड्यूसर का फोकस चौथे पार्ट पर है.

बस बॉक्स ऑफिस के चक्कर में नहीं बनेगी फिल्म

जीतू जोसेफ सिर्फ इसलिए चौथा पार्ट नहीं बनाना चाहते कि ‘दृश्यम 3’ ने अच्छा बिजनेस किया था. उनके लिए सबसे जरूरी है कि अगली कहानी में भी वही दम हो, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान रही है.

यानी मेकर्स सिर्फ ‘दृश्यम’ का नाम आगे बढ़ाने के लिए फिल्म नहीं लाएंगे. पहले जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी को सही तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. कहानी पक्की और दमदार हुई, तभी फिल्म आगे बढ़ेगी.

Drishyam 4 Release Date: अब असली सवाल- कब आएगी ‘दृश्यम 4’?

फिलहाल मेकर्स ने ‘दृश्यम 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. डायरेक्टर जीतू जोसेफ भी कहानी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते. ऐसे में फिल्म की रिलीज में अभी वक्त लग सकता है.

यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ति के मालिक हैं मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल, जिन्हें मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola