इस Diwali मार्केट में छाया Pushpa पटाखे...खरीदने वालों में दिखा अल्लू अर्जुन का जबरदस्त क्रेज
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Oct 2022 11:14 AM
आज पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. जगह-जगह लोग रंगोली बना रहे हैं. हालांकि इस बार मार्केट में जिस चीज का सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा सकता है, वह और कुछ नहीं बल्कि पुष्पा पटाखे है.
Pushpa Crakers On Diwali: देशभर में आज पूरे धूमधाम के साथ दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है. सभी लोगों ने रंग बिरंगी लाइटो से अपने-अपने घरों को सजाया है. हालांकि जिस चीज का हर साल सबसे ज्यादा क्रेज देखा जाता है, वह पटाखे है. ऐसे में दिवाली के खास मौके पर मार्केट पर अलग-अलग तरह के पटाखों का अंबार लगा हुआ है. इस बार लोगों में मुर्गा छाप छोड़कर पुष्पा (Pushpa ) नाम के पटाखों का क्रेज देखा जा सकता है. मार्केट में में पुष्पा अनार, पुष्पा बम, पुष्पा छुड़छुड़िया, जैसे तमाम पटाखे अल्लू अर्जुन की ‘फ्लॉवर नहीं फायर है मैं…फोटो के साथ दुकानों पर बिक रहे हैं. लोग इसे खरीदने के लिए पागल हो रहे हैं.
दरअसल इस साल मार्केट में पुष्पा ब्रांड की खूब डिमांड देखी जा रही है. लोग सिर्फ यही पटाखे खरीद रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे है. इन वीडियो में पटाखों की धूम देखी जा सकती है. पटाखों पर अल्लू अर्जुन की तसवीर लगी है और नाम भी लिखा है. बता दें कि गणेश चतुर्थी में भी हमे पुष्पा से प्रेरित गणेश प्रतिमाएं बनी दिखाई दी थी. सभी भक्त उस दौरान इस फिल्म के डायलॉग बोल रहे थे.
#PushpaRaj Fever Takes Over The Festival Of Lights 🤩🔥@alluarjun @PushpaMovie @MythriOfficial #Pushpa #PushpaTheRule #AlluArjun pic.twitter.com/SRflGxojM4
— TelanganaAlluArjunFC™ (@TelanganaAAFc) October 21, 2022
पुष्पा फिल्म की कहानी
बता दें कि, पुष्पा: द राइज आंध्र प्रदेश के शेषचलम क्षेत्र में लाल चंदन तस्करों के जीवन पर आधारित है. जहां पहले भाग में पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) का कुली से सिंडिकेट प्रमुख बनने का उदय देखा गया, वहीं दूसरे भाग का शीर्षक, पुष्पा: द रूल, पुष्पा राज और भंवर सिंह शेखावत (फहद फासिल) के बीच आमने-सामने होगा. पुष्पा का दूसरा भाग 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन एंटरटेनर में रश्मिका मंदाना, सुनील, अजय घोष, अनसूया भारद्वाज और धनंजय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म 300 करोड़ की कमाई करनेवाली टॉलीवुड की चौथी फिल्म बन गई. अब तक इसका रिकॉर्ड सिर्फ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन (1351 करोड़ रुपये), बाहुबली: द बिगिनिंग (482 करोड़ रुपये) और साहो (339 करोड़ रुपये) के पास है. अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने इस क्लब में एंट्री कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










