ePaper

वरुण सूद संग इस वजह से हुआ दिव्या अग्रवाल का ब्रेकअप, बिग बॉस ओटीटी विनर बोली- फैंस करते थे भद्दे कमेंट्स

Updated at : 08 Jul 2022 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
वरुण सूद संग इस वजह से हुआ दिव्या अग्रवाल का ब्रेकअप, बिग बॉस ओटीटी विनर बोली- फैंस करते थे भद्दे कमेंट्स

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप को कई महीने बीत चुका है. अब एक्ट्रेस ने अलग होने की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने यह भी कहा, कि वरुण से अलग होने के बाद उन्हें गालियां भी पड़ी थी.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और वरुण सूद (Varun Sood) को टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता था, हालांकि एक्ट्रेस ने एकाएक अपने ब्रेकअप की खबर से फैंस को चौंका दिया था. दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर ब्रेकअप का अनाउंसमेंट किया था. उन्होंने यह भी लिखा था कि वे एक अच्छे नोट पर अलग हो गए हैं. जहां वरुण सूद ने अपने ब्रेकअप पर पूरी तरह चुप्पी साध ली है, वहीं अब दिव्या अग्रवाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

क्यों अलग हुए वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, दिव्या अग्रवाल ने कहा कि वह देख सकती हैं कि भविष्य में वरुण सूद के साथ उनका रिश्ता कैसा होगा और इस तरह उन्होंने एक अच्छे नोट पर अलग होना बेहतर समझा. उन्हें यह कहते हुए सुना गया था कि कुछ चीजें हैं, जो निजी हैं और इसे ऐसे ही रखना सबसे अच्छा है. उन्होंने कहा, “सच यह है कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती कि हम अलग क्यों हुए…वजह जानकर हर कोई पागल हो जाता, लेकिन कुछ चीजें हैं, जो पर्सनल हैं और आप उन्हें अपने पास रखते हैं. मैं देख सकती थी कि वरुण के साथ चीजें कैसी होंगी, कुछ साल बाद, और एक अच्छे नोट पर समाप्त करना बेहतर था … ताकि अच्छी यादें मेरे साथ रहें.”

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: दिव्या अग्रवाल ने इस वजह से रिजेक्ट किया रोहित शेट्टी का रियलिटी शो, हुआ खुलासा
वरुण से ब्रेकअप के बाद दिव्या को फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

दिव्या अग्रवाल ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें वरुण सूद से अलग होने पर फैंस से गालियां सुननी पड़ी थी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग होने की खबर डालने का फैसला मेरा ही था. ऐसे में इसकी वजह से मुझे काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी. फैंस ने “मुझे गलियां भी दी थी, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया.” आपको बता दें कि वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल एक दूसरे से एक रिएलिटी शो में मिले थे. दोनों को वहां एक दूसरे से प्यार हो गया. तभी से ये कपल एक साथ है. हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में काफी खुश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola