Naagin 7 के ग्रैंड फिनाले में कैमियो करने पर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अप्रोच किया गया

Updated:
विज्ञापन

दिव्या अग्रवाल नागिन 7 फोटो- इंस्टाग्राम

प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर नागिन 7 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इसमें कई पुरानी एक्ट्रेसेस कैमियो करती नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दिव्या अग्रवाल भी सुपरनैचुरल शो का हिस्सा बन सकती हैं. अब उन्होंने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि वह सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ के ग्रैंड फिनाले में खास कैमियो करती नजर आएंगी. एकता कपूर के शो का फिनाले 7 जून 2026 को ऑनएयर होगा.

विज्ञापन

क्या दिव्या अग्रवाल, नागिन 7 में करेंगी कैमियो

दिव्या अग्रवाल ने नागिन 7 में कैमियो करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए साफ किया कि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें शो के लिए अप्रोच जरूर किया गया है, लेकिन अभी तक उनकी एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या को शो में ‘सुषांता’ नाम की नागिन का किरदार ऑफर किया गया है, जो अनंतकुल कबीले से जुड़ी हुई बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि इस किरदार का आरू नाम के दूसरे अहम किरदार से खास कनेक्शन देखने को मिलेगा.

नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले होगा धमाकेदार

नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले काफी चर्चा में बना हुआ है. खबरें हैं कि शो के फिनाले में पुराने सीजन की कई मशहूर नागिनें भी नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी जैसे बड़े नाम भी कैमियो शूट कर रहे हैं, ताकि प्रियंका चाहर चौधरी के सीजन का शानदार अंदाज में खत्म किया जा सके.

नागिन 7 के बारे में

नागिन 7 भारतीय टेलीविजन की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सीरीज है. इसमें एक रूप बदलने वाली नागिन की कहानी है, जो अपने परिवार के हत्यारे का बदला लेते हुए दुनिया को बचाने निकलती है. इस दौरान उसे एक ड्रैगन का सामना करना पड़ता है. जिसके कनिका मान बेहतरीन तरीके से निभा रही हैं. सीरीज में नामिक पॉल भी अहम भूमिका में हैं और यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola