Disha Patani के चेहरे पर दिखा मच्छर काटने का निशान, बोलीं- जब ठीक आपके चेहरे के...
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 9:47 AM
Disha Patani ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका कॉरेंटीन मूड दिखाई दे रहा था. इस वीडियो को जूम करके देखने से उनके चेहरे पर मच्छर के काटने का निशान दिखाई देगा.
बॉलीवु़ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इस लॉकडाउन में दिशा अपने घर में परिवार के साथ आइसोलेट है. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका कॉरेंटीन मूड दिखाई दे रहा था. इस वीडियो को जूम करके देखने से उनके चेहरे पर मच्छर के काटने का निशान दिखाई देगा.
Also Read: Koki Poochega सीरीज से कोरोना सर्वाइवर से Kartik Aaryan करेंगे बातचीत, फैलाएंगे लोगों के बीच जागरूकताअब उन्होंने एक नया वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो दिखा रही हैं कि कैसे मच्छर ने उनके चेहरे के बीच में काट लिया है. दिशा का चेहरा और उनके एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि वो बेहद बुरी तरह बोर हो रही हैं और उन्हें टाइम पास के लिए ये सब करना पड़ रहा है.
वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, ‘जब मच्छर ठीक आपके चेहरे के बीचोंबीच काटता है.’ ये वीडियो दिशा के फैन पेज पर वायरल हो रहा है. इसमें लोग उन्हें क्यूट बता रहे हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है तो वहीं कई उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं.
इससे पहले दिशा की ने एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें वो घर पर भी काउगर्ल बूट्स, डेनिम्स और लेसी ब्रालेट में देखी जा सकती हैं. उनकी ये तसवीर फैंस को बहुत पसंद आई थी. वहीं, उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी डांसिंग वीडियो शेयर की थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म बागी 2 के दो साल पूरे होने की खुशी में टाइगर श्रॉफ संग शूटिंग की तसवीरें शेयर की थीं.
गौरतलब है कि दिशा पाटनी की हाल ही में फिल्म ‘मलंग’ हिट साबित हुई. इसमें वो आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ नजर आई थीं. जबकि उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वो सलमान खान के साथ राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो एकता कपूर की फिल्म कटीना में भी नजर आएंगी. इससे पहले वो सलमान खान के साथ ‘भारत’ फिल्म के गाने ‘स्लो मोशन में’ साथ नजर आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










