जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ आरोपों पर आज नहीं होगी बहस, पटियाला हाउस कोर्ट ने 12 दिसंबर तक टाली सुनवाई

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ लगे आरोपों पर आज बहस नहीं होगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 12 दिसंबर तक के लिए सुनवाई टाल दिया है.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए टाल दी है. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अभिनेत्री कोर्ट में पेश हुई थी. बता दें कि अदालत ने 15 नवंबर को जैकलीन को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक मुचलके पर जमानत दी थी. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने इस शर्त पर राहत दी कि आरोपी अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेगी और ईडी द्वारा पूछे जाने पर उन्हें जांच में शामिल होना होगा.
सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी पूछताछ की थी. इसके अलावा मामले में निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया है. EOW ने जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से भी पूछताछ की थी. लीपाक्षी ने बताया, ” सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए. चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए.
Also Read: Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत
इस बीच,वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ राम सेतु में देखा गया था. हाल ही में, उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना के गाने रा रक्कम्मा में भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, बच्चन पांडे अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा के साथ भी दिखाई देंगी, जो 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










