Dance Deewane Juniors के विनर बने आदित्य पाटिल, बोले- आयुष्मान खुराना की बात कभी नहीं भुलूंगा

रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स (Dance Deewane Juniors) का खिताब आदित्य पाटिल ने अपने नाम कर लिया. आदित्य ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया.
रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स (Dance Deewane Juniors) का खिताब आदित्य पाटिल ने अपने नाम कर लिया. आदित्य ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया. आदित्य को ट्राफी के साथ- साथ 20 लाख रुपए मिले. उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि वो एक एक्टर बनने का ख्वाब रखते हैं. इसके अलावा तापसी पन्नू ने उनसे वादा किया है कि वो उन्हें अपना हीरो बनायेंगी. वहीं आयुष्मान खुराना की कही बात वो कभी नहीं भूलेंगे. इस वीडियो में वो अपने गुरू और कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर को भी धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि जीते हुए पैसों से वो नया घर देखेंगे. 8 साल के आदित्य पाटिल ने सारे जजेस, दर्शकों को अपने डांस से इंप्रेस कर दिया था. उसके कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर भी आदित्य के जीत से काफी खुश है. शो के जज नीतू कपूर, मर्जी और नोरा फतेही को वो हर बार अपने डांस से दीवाना बना देता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए