Coolie: रजनीकांत की फिल्म में निगेटिव रोल करने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आकर्षक खलनायक…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Jun 2025 3:02 PM

विज्ञापन

Nagarjuna on being villain in Coolie

Coolie: रजनीकांत की 'कूली' में नागार्जुन दमदार विलेन का रोल निभाएंगे. इस बीच एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने लोकेश कनगराज की फिल्म में काम करने के अपने अनुभव और किरदार के बारे में खुलकर बात की है.

विज्ञापन

Coolie: तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि वह राजिनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कूली’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जिसमें रजनीकांत और नागार्जुन के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है. अब एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है. आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

निर्देशक से 6-7 बार बात की

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में, नागार्जुन ने बताया कि उन्हें फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं थी. लोकेश ने उनसे सीधा पूछा था कि क्या आप नेगेटिव रोल करने को तैयार हैं? नागार्जुन ने इसपर अपने जवाब में कहा था कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी हो, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं. एक्टर ने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी, तो उन्हें स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे और अच्छे से समझने के लिए निर्देशक से 6-7 बार बात की.

कुली में कैसा है नागार्जुन का किरदार?

नागार्जुन के मुताबिक, इस फिल्म में उनका किरदार निभाना बहुत “मुक्तिदायक” (फ्री और बेझिझक) अनुभव था. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की एक्टिंग का दबाव नहीं था. वह बोले, “जब मैं कुबेरा जैसी फिल्मों में काम करता हूं, तो किरदार में बहुत अनुशासन होता है. लेकिन कूली में मैं एकदम खुलकर एक्टिंग कर पाया.

नागार्जुन ने यह भी बताया कि लोगों ने उनके विलेन लुक और एक्टिंग की बहुत तारीफ की. एक्टर ने कहा, ‘सभी ने कहा कि मैं एक बहुत आकर्षक खलनायक बना, लोकेश ने मुझे इस तरह प्रस्तुत किया है.’

फिल्म की स्टार कास्ट

‘कूली’ में नागार्जुन और रजनीकांत के अलावा उपेन्द्र राव, सथ्याराज, श्रुति हासन और साउबिन शहीर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. यह फिल्म एक मसालेदार एक्शन ड्रामा होने वाली है जिसमें विलेन बनकर नागार्जुन सबको चौंकाने वाले हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 68: सनी देओल की ‘जाट’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? 68वें दिन भी कमा डाले करोड़ों

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola