Chamkila OTT Release Date: दिलजीत दोसांझ की चमकीला इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन
Chamkila OTT Release Date: दिलजीत दोसांझ की चमकीला इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Chamkila OTT Release Date: नेटफ्लिक्स ने आखिरकार अपकमिंग फिल्म चमकीला की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं. आइये जानते हैं इसे ओटीटी पर कब एंजॉय कर सकते हैं आप.

विज्ञापन

Chamkila OTT Release Date: फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म “अमर सिंह चमकीला” का प्रीमियर 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा, इसकी अनाउंसमेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में की.

Chamkila

अपकमिंग फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक की अनकही सच्ची कहानी बताएगा, जिन्हें “पंजाब का एल्विस प्रेस्ली” कहा जाता है. दिलजीत दोसांझ ने इसमें चमकीला की भूमिका निभाई है, जबकि परिणीति चोपड़ा चमकीला की पत्नी और अमरजोत की भूमिका में हैं.

Chamkila

वीडियो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘महाल बन जाता था जब वो छेड़ता था साज, कुछ ऐसा ही था चमकीला का अंदाज (बैंजो इमोजी) (गाता था तो भीड़ जमा हो जाती थी, ऐसा था उनका अंदाज़). @imtiazaliofficial के अमर सिंह चमकीला आ रहे हैं 12 अप्रैल को, केवल नेटफ्लिक्स पर!” चमकीला दिलजीत और निर्देशक इम्तियाज अली का पहला ऑन-स्क्रीन सहयोग है.

Chamkila

“अमर सिंह चमकीला” का निर्माण मोहित चौधरी, सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी, सारेगामा और विंडो सीट फिल्म्स की ओर से किया गया है. पंजाब के बेस्ट लाइव स्टेज कलाकारों में से एक माने जाने वाले चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की 1988 में हत्या कर दी गई थी.

Chamkila

यह फिल्म पंजाब के मूल रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी प्रस्तुत करती है. इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला के इर्द-गिर्द घूमती है.

Chamkila

इससे पहले, फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक इम्तियाज अली ने एएनआई संग बात करते हुए कहा, “जनता के प्रतिष्ठित संगीत सितारे के जीवन के बारे में फिल्म बनाना मेरे लिए एक अनोखी यात्रा रही है.”

Chamkila

इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए मैंने बेहद प्रतिभाशाली दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा को चुना. जिन्होंने काफी मेहनत कर के इसके बेहतरीन बना दिया है.

Chamkila

निर्देशक ने आगे कहा, ”यह फिल्म चमकीला के साहसी गीतों की पागलपन भरी लोकप्रियता का अनुसरण करती है, जिसे समाज न तो नजरअंदाज कर सकता है और न ही निगल सकता है. भागीदार के रूप में नेटफ्लिक्स का होना, मैं हमारी कहानी को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के लाखों दर्शकों तक पहुंचाने के लिए आभारी हूं.”

Chamkila

दिलजीत दोसांझ ने कहा था, “अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाना मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है, और मैं एक और रोमांचक कहानी के साथ नेटफ्लिक्स पर लौटने के लिए रोमांचित हूं. परिणीति और पूरी टीम के साथ काम करना खुशी की बात है.”

Read Also-Maharani 3 OTT Release Date: इंतजार खत्म… हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola