Celebrity MasterChef: अनुपमा के अनुज ने बनाया बेस्वाद खाना, फराह खान ने टेस्ट करते ही फेंक दिया, फैंस बोले- ये क्या…

Updated:
विज्ञापन
Rajan Shahi reacts on Gaurav Khanna cast as anuj
अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में बतौर कंटेस्टेंट गौरव खन्ना नजर आएंगे. शो के प्रोमोज धीरे-धीरे मेकर्स लेकर आ रहे हैं. एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Celebrity MasterChef: कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ सोनी टीवी पर आने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं. गौरव अपना डिश लेकर फराह खान होस्ट, रणवीर बरार और विकास खन्ना के पास लेकर आते हैं. गौरव उनके सामने पांच डिश लेकर जाते हैं. विकास ये देखकर कहते हैं, पांच डिश, इसे मैं क्या कहूंगा कॉन्फिडेंस या ओवर कॉन्फिडेंस. जिसके बाद तीनों खाने को टेस्ट करते हैं. विकास और रणवीर को उनका डिश पसंद नहीं आता. फराह खान डिश अपने मुंह में डालती है और फिर वह उसे निकालकर फेंक देती है. गौरव उनकी बातें सुनकर हैरान हो जाते हैं. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये क्या बना दिया. एक यूजर ने लिखा, जल्दी-जल्दी खाना बनाने के चक्कर में यही होता है. एक यूजर ने लिखा, करवा ली बेइजज्जती. गौरतलब है कि गौरव खन्ना आखिरी बार सीरियल अनुपमा में नजर आए थे. शो में वह अनुज का रोल प्ले करते थे.

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef: फूट-फूटकर रोने लगी दीपिका कक्कड़, कहा- मैं आज उन्हें रिप्रेजेंट करती हूं जिन्हें…

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम- राही की होगी शादी, वेडिंग की पहली तसवीर आई सामने, एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे दोनों

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola