Box Office Report: 22 दिनों में सनम तेरी कसम ने कितने करोड़ कमाए, हर्षवर्द्धन राणे की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट

Updated:
विज्ञापन
Producer on Sanam Teri Kasam 2

Producer on Sanam Teri Kasam 2

Box Office Report: सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार कमाई कर रही है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की लवस्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आइये जानते हैं इसने अब तक कितना बिजनेस किया है.

विज्ञापन

Box Office Report: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम जब 7 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. 2016 में मूल रूप से रिलीज हुई फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म का दर्जा प्राप्त किया. रोमांटिक मूवी की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई, इसलिए उन्होंने वीकेंड और वीकडेज में इसे फुल एंजॉय किया. आइये जानते हैं मूवी का टोटल कलेक्शन कितना रहा.

कितना रहा सनम तेरी कसम का लाइफटाइम कलेक्शन

दीपक मुकुट की ओर से निर्मित, नौ साल पुरानी फिल्म सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले 22 दिनों में भारत में 35.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सिनेमाघरों से निकलते-निकलते आखिरी वीकेंड में कल्ट मूवी लाख से 10 लाख रुपये तक का कलेक्शन कर लेगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

सनम तेरी कसम के बॉक्स ऑफिस ब्रेकडाउन पर एक नजर डालें

Sanam Teri Kasam Week 1: 26.85 करोड़
Sanam Teri Kasam Week 2: 6.25 करोड़
Sanam Teri Kasam Week 3: 1.55 करोड़
Sanam Teri Kasam Week 22: 9 लाख


Sanam Teri Kasam Week Total Collection: 35.55 करोड़

सुपरहिट हुई सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम जब साल 2016 में रिलीज हुई थी, तो यह फ्लॉप हुई. हालांकि अब री रिलीज के बाद यह सुपरहिट फिल्म बनकर उभरी है. तुम्बाड की दूसरी पारी को पीछे छोड़ते हुए सनम तेरी कसम 2000 के दशक के बाद से भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज बन गई. रोमांटिक फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन, पुराने रोमांस और फिर दर्दनाक द एंड ने इसे फिर से जिंदा करने में मदद की. इस बीच निर्माता इसका सीक्वल, सनम तेरी कसम 2 लाने की योजना बना रहे हैं. जहां हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में होंगे, वहीं श्रद्धा कपूर कथित तौर पर फीमेल लीड की भूमिका निभा सकती हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola