Box Office Report: फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर हुई सनम तेरी कसम, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Mar 2025 4:36 PM

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Worldwide Box Office Collection

Box Office Report: सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर अब भी धुआंधार कमाई कर रही है. भारत में इसने 41 करोड़ कमा लिए. आइये जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा.

विज्ञापन

Box Office Report: हर्षवर्द्धन राणे और मावरा होकेन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म सनम तेरी कसम अपने री-रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. मूवी जो 2016 में फ्लॉप हुई थी, अब 2025 में ब्लॉकबस्टर का टैग अपने नाम कर लिया है और यह साबित कर दिया कि अलग कहानी में दम हो, तो इसे हिट होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है. रोमांटिक फिल्म ने दूसरी पारी में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

सनम तेरी कसम ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

विनय सप्रू और राधिका राव की ओर से निर्देशित, सनम तेरी कसम री रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 41 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही सनम तेरी कसम का ओवरऑल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

सनम तेरी कसम का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • ओरिजिनल रन- 15 करोड़
  • री-रिलीज रन- 41 करोड़
  • कुल कमाई- 56 करोड़ रुपये

पहले हुई फ्लॉप अब ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हुई सनम तेरी कसम

हर्षवर्द्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म सबसे पहले साल 2016 में रिलीज हुई थी और उस समय यह केवल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी थी. ब्लॉकबस्टर की दोबारा रिलीज ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी कुल कमाई की. शुरुआत में फ्लॉप रही सनम तेरी कसम अब एक वास्तविक सुपर-हिट फिल्म है. अब तो मेकर्स सनम तेरी कसम 2 पर काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola