Zwigato BO Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही ‘ज्विगाटो’ हुई फुस्स, तीसरे दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Mar 2023 2:21 PM

विज्ञापन

Zwigato Box Office Collection Day 3: नंदिता दास के निर्देशन में बनी ज्विगाटो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ओपनिंग डे पर भी मूवी ने काफी कम कमाई की थी. अब वीकेंड का कलेक्शन सामने आ गया है. तीसरे दिन मूवी ने बहुत कम का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Zwigato Box Office Collection Day 3: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो (Zwigato Box Office Collection Day 3) को रिलीज हुए तीन हो गए. फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में सफल नहीं हो पाई. फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. भले ही कॉमेडी किंग ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा हो, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही. वीकेंड पर भी इसका जादू नहीं चला.

ज्विगाटो का तीसरे दिन की कमाई

नंदिता दास के निर्देशन में बनी ज्विगाटो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ओपनिंग डे पर भी मूवी ने काफी कम कमाई की थी. अब वीकेंड का कलेक्शन सामने आ गया है. तीसरे दिन मूवी ने 75 लाख सिर्फ कमाए. पहले दिन कपिल शर्मा की मूवी ने 43 लाख रुपये का बिजनेस किया. उसके बाद शनिवार को 62 लाख का बिजनेस हुआ. टोटल कमाई की बात करें तो अभी तक महज 1.80 करोड़ की कमाई हुई.

ज्विगाटो की कहानी

ज्विगाटो कपिल की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म है. इसकी कहानी मानस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कारखाने में अपनी नौकरी खो देने के बाद एक फूड डिलीवरी मैन के रूप में गुज़ारा करने की कोशिश करता है. मानस 5 सदस्यों के परिवार का एकमात्र कमाने वाला है, जिसमें उसकी पत्नी प्रतिमा, उनके दो बच्चे और बीमार मां हैं. फिल्म मजदूर वर्ग के सामने आने वाली सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर केंद्रित है.

Also Read: Zwigato BO Collection Day 1:ओपनिंग डे पर निकला कपिल शर्मा की ज्विगाटो का दम, जैसे-तैसे किया सिर्फ इतना कलेक्शन

नंदिता दास ने कपिल शर्मा को क्यों चुना?

ज्विगाटो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि नंदिता दास ने उन्हें फिल्म के लिए क्यों चुना. इसके जवाब में नंदिता ने कहा था, मैंने उनसे पूछा, ‘मैं ही क्यों?’ उन्होंने जवाब दिया था, ‘भले ही ग्लोबल स्टार शाहरुख खान फिल्म करने के लिए राजी हो जाते, मैं उन्हें नहीं लेती, लेकिन आपको चुना क्योंकि आपने इतना सामान्य चेहरा, यह भीड़ में कहीं भी फिट हो सकता है.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola