Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स अभीरा और कावेरी को देगा धमकी, इस वजह से हुई थी गीतांजलि और अरमान की शादी, खुला राज

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2025 9:32 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान के पास जाने की कोशिश बार-बार कर रही है. अरमान उसे मना करता है. दूसरी तरफ वह अभीरा को बताता है कि किस हालात में उसकी शादी गीतांजलि से हुई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा कुकिंग कंपीटीशन के बारे में बात करती है. अभीरा कहती है कि अब और प्रतियोगिता नहीं होगी. मायरा कहती है कि अगर वह जीत गए तो उनका रिसॉर्ट और बढ़ेगा. अभीरा कंपीटीशन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करेगी. मायरा इसपर बहुत ज्यादा खुश हो जाएगी. दूसरी तरफ गीतांजलि, अरमान के करीब आने की कोशिश करती है. हालांकि अरमान कहता है कि वह दोनों साथ नहीं रह सकते. तभी किसी की चिल्लाने की आवाज आती है. कुछ मेहमान रिसॉर्ट में भूत होने का दावा करते हैं. अरमान और कावेरी उन्हें समझाते हैं कि भूत नहीं होते.

अरमान कहेगा अभीरा से अपने दिल की बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान और गीतांजलि को लेकर परेशान होती है. अरमान उसे समझाता है कि गीतांजलि से उसकी शादी जबरदस्ती हुई है. अभीरा को पता चलता है कि उस दिन अरमान कोर्ट उससे शादी करने आया था. अरमान उसे अपनी सिचुएशन समझने के लिए कहता है. अभीरा उसे अपनी पत्नी गीतांजलि के पास लौटने के लिए कहता है. अरमान उसके करीब आता है और वह उसे रोकती है. अभीरा रोती है और भगवान से उसकी जिंदगी से खेलने की शिकायत करती है.

मिश्रा देगा अभीरा और कावेरी को धमकी

दूसरी तरफ रिसॉर्ट में गेस्ट भूत होने की शिकायत करते हैं. रिसॉर्ट की प्रतिष्ठा बचाने के लिए अभीरा इस मामले की जांच करने में लग जाती है. इसके साथ ही एक नये रहस्य की शुरुआत शो में होगी. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मिश्रा से भिड़ती है. वह उसपर अपना गुस्सा निकालता है. मिश्रा, कावेरी और अभीरा को धमकाता है कि उन्होंने उसे रिसॉर्ट से निकालकर बहुत बड़ी गलती की है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के रिसॉर्ट में भूत का साया मंडराया, अरमान इन 3 लोगों के साथ मिलकर भूतिया कमरे का सच लाएगा बाहर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola