जब अमिताभ बच्चन को डॉक्टर्स ने कर दिया था 'क्लीनिकली डेड' घोषित, जया के हाथ में थी हनुमान चालीसा और फिर...
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jun 2023 2:08 PM
कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन एक सीन करते हुए बुरी तरह जख्मी हो गए थे. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां वो कोमा में थे. कई सर्जरी के बाद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा था.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन की शादी को 50 साल हो गई. आज कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. बिग बी और जया ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा. लेकिन एक्टर की जिंदगी में एक ऐसा समय आया, जब एक्ट्रेस को डॉक्टर ने उन्हें उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कह दिया था. ये वक्त था, जब बिग बी कुली के सेट पर गंभीर रूप से चोट लगी थी. वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे.
कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन एक सीन करते हुए बुरी तरह जख्मी हो गए थे. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां वो कोमा में थे. कई सर्जरी के बाद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा था. वेंटिलेटर पर रखे जाने से पहले उन्हें कुछ मिनटों के लिए क्लीनिकली डेड घोषित कर दिया गया था. उस समय जया बच्चन की क्या हालत हो गई थी, इस बारे में उन्होंने खुद सिमी ग्रेवाल के शो पर बताया था.
https://www.instagram.com/p/Cq0CvbDSq3V/?hl=en
जया बच्चन ने बताया था कि इस बारे में उन्हें अपने देवर से पता चला था. एक्ट्रेस ने बताया था, जब मैं अस्पताल पहुंची तो मेरे देवर ने कहा, कहां थी आप, हम आपको ढूंढ रहे थे? मैंने कहा कि मैं बच्चों को देखने के लिए घर गई थी. फिर मुझे उन्होंने बताया कि जो मैं आपको बताने जा रहा हूं, इसके लिए आपको बहादुर बनना होगा. मुझे लगा, नहीं यह संभव नहीं है. मुझे पता है कि यह संभव नहीं है.
Also Read: अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के साथ के 50 साल पूरे, बेटी श्वेता ने बताया उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट
जया बच्चन ने आगे बताया, मेरे हाथ में हनुमान चालीसा थी. डॉ. दस्तूर वहां से गुजरे और कहा, ‘आपकी प्रार्थना ही सिर्फ मदद कर सकती है.’ लेकिन मैं इसे पढ़ नहीं पा रही थी. मुझे ये दिख ही नहीं रहा था कि वो क्या कर रहे है, लेकिन मैं देख पा रही थी कि उनके दिल को पंप किया जा रहा था. वो उन्हें इंजेक्शंस दे रहे थे. जब उन्होंने हार मान ली तो, मैंने देखा कि उनके पैर का अंगूठा हिला. तब मैंने तुरन्त कहा, वह हिले, वह जिंदा हैं. जिसके बाद उनक हालत में सुधार होती गई.
श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की थोब्रैक तसवीर पोस्ट की है. तसवीर में अमिताभ और जया को एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने साड़ी पहना हुआ है और सिर को पल्लू से ढका हुआ है. उन्होंने एक बिंदी भी लगाया है. जबकि बिग बी प्रिंटेड शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे. श्वेता ने उन्हें लिखा, 50वें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं. अब आप “गोल्डन” हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










