The VVAAN Release Date: बाघ और नंदी के बीच दिखा सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार अवतार, मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट आउट

Updated:
विज्ञापन

द वन रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

The VVAAN Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'द वन' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में बाघ और नंदी के साथ एक्टर का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है. जानिए फिल्म कब रिलीज होगी और मोशन पोस्टर में क्या है खास.

विज्ञापन
The VVAAN Release Date.jpg

The VVAAN Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वन' का नया मोशन पोस्टर शेयर करते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. पोस्टर में रहस्य, शक्ति और जंगल की दुनिया की झलक देखने को मिल रही है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सबसे खास बात यह है कि एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं पोस्टर में क्या खास है और 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

यहां देखें मोशन पोस्टर-

View on Instagram

The VVAAN New Motion Poster: मोशन पोस्टर में क्या है खास?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बाघ उसकी दहाड़ है… नंदी उसकी शक्ति. और वन… उसकी कहानी."

पोस्टर में सिद्धार्थ एक दमदार योद्धा जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके आसपास एक बाघ और नंदी दिखाई देते हैं, जो ताकत और रहस्य का एहसास कराते हैं. पोस्टर का पूरा लुक काफी डार्क और मिस्ट्री से भरा हुआ है.

इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भारतीय लोककथाओं, एडवेंचर, फैंटेसी और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर मोशन पोस्टर फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा देता है.

image.png
image.png

The VVAAN Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं. उनके साथ तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

The VVAAN Release Date: कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'द वन' 25 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पोस्टर और रिलीज डेट सामने आने के बाद अब फैंस की नजर फिल्म के टीजर और ट्रेलर पर टिकी है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार नया लुक भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Ending: अजय देवगन की फिल्म के आखिर में मिलेगा 'धमाल 5' का हिंट? रिलीज से पहले रिपोर्ट में दावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola