सलमान खान संग हुई दुश्मनी ने इस बॉलीवुड एक्टर के करियर पर लगाया ब्रेक, नेटवर्थ जानकर होंगे शॉक्ड

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Nov 2024 6:47 PM

विज्ञापन

सलमान खान ने अपने ब्रेकअप को लेकर खोले कई राज

विवेक ओबेरॉय ने कई सुपरहिट फिल्में दी है. हालांकि अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था. फिर भी एक्टर नेटवर्थ के मामले में रणवीर कपूर तक को पीछे छोड़ते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय उस वक्त सुर्खियों का हिस्सा बन गए, जब एक्टर ने शानदार नई रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी. 12 करोड़ की कीमत वाली यह गाड़ी दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है. विवेक बॉलीवुड में रोल्स रॉयस खरीदने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन जिनके पास यह कार है, वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं. विवेक के फिल्मी करियर को देखें, तो वह ज्यादा सफल नहीं रहा है.

सलमान संग हुई दुश्मनी ने बिगाड़ा विवेक का करियर

जब विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में एंट्री की थी. उस वक्त सभी को लगा एक्टर काफी आगे जाएंगे. बाद में एक्टर की साथिया, मस्ती और ओमकारा जैसी हिट फिल्में आईं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल पर हावी हो गई. जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता और सलमान खान संग दुश्मनी शामिल है. समय के साथ विवेक की मूवीज आनी बंद हो गई. रिपोर्टस की मानें तो एक्टर को पर्सनल लाइफ की वजह से काफी कुछ सहना पड़ा, लेकिन उन्होंने काम जारी रखा और वह रक्त चरित्र और लूसिफेर जैसी तेलुगु और मलयालम फिल्मों के साथ-साथ ‘इनसाइड एज’ जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा बने.

कितनी है विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ

विवेक ओबेरॉय भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से हैं. द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1200 करोड़ है. उनकी संपत्ति रणबीर कपूर (350 करोड़), अल्लू अर्जुन (340 करोड़), प्रभास (250 करोड़) जैसे सुपरस्टार से ज्यादा है. विवेक की संपत्ति का बड़ा हिस्सा दो स्रोतों से आता है. पहला कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर नामक एक रियल एस्टेट कंपनी और मेगा एंटरटेनमेंट नामक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी.

Also Read: Upcoming Bollywood Movies: कंगना रनौत की इमरजेंसी के इलावा जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली है ये 4 बड़ी फिल्में

Also read:Salman khan: बजरंगी भाईजान बनेंगे योद्धा, एटली की मल्टीस्टारर रीइंकॉर्नेशन ड्रामा में दिखेगा धमाका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola