'लाइगर' की फंडिंग को लेकर ED की पूछताछ पर विजय देवरकोंडा बोले- पॉपुलैरिटी के साइड इफेक्ट्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Dec 2022 9:33 AM

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लाइगर की फंडिंग को लेकर विजय देवरकोंडा से पूछताछ की. उनसे करीब 12 घंटे तक पूछताछ हुई. एक्टर ने कहा. यह एक अनुभव है. यह जीवन है. मुझे बुलाया गया तो मैंने अपना कर्तव्य निभाया. मैं आया और उत्तर दिए.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते है. विजय ने फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थी. इस बीच एक्टर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी आखिरी रिलीज लाइगर की फंडिंग को लेकर पूछताछ की. उनसे करीब 12 घंटे तक पूछताछ हुई. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी.

ईडी ने विजय देवरकोंडा से की पूछताछ

ईडी ने विजय देवरकोंडा से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की. ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद देवरकोंडा ने संवाददाताओं से कहा कि, मैं 12 घंटे अंदर रहा. उन्होंने (ईडी ने) कुछ स्पष्टीकरण मांगा है. वे अपना काम कर रहे हैं.” एक्टर ने कहा, “आप (प्रशंसक) मुझे बहुत प्यार करते हैं. उस प्यार से मिली लोकप्रियता के कारण कुछ असुविधाएं पैदा होती हैं. और यह उनमें से एक है. यह एक अनुभव है. यह जीवन है. मुझे बुलाया गया तो मैंने अपना कर्तव्य निभाया. मैं आया और उत्तर दिए.”


‘लाइगर’ के निर्देशक पुरी जगन्नाथ से भी हुई थी पूछताछ

विजय देवरकोंडा ने बताया कि उन्हें ईडी ने फिर से पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है. बात दें कि इससे पहले 18 नवंबर को ईडी ने ‘लाइगर’ के निर्देशक पुरी जगन्नाथ और निर्माता चार्मी कौर से फिल्म की वित्त को लेकर पूछताछ की थी. दोनों से करीब करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई थी. ईडी के अधिकारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के कथित उल्लंघन को लेकर लाइगर की टीम से पूछताछ कर रहे है.


इस साल रिलीज हुई थी लाइगर

लाइगर इस साल अगस्त में रिलीज हुई थी और इसमें विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे के अलावा माइक टायसन, राम्या कृष्णन और रोनित रॉय थे. फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. दर्शकों को ये मूवी बिल्कुल पसन्द नहीं आई.

Also Read: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने कर ली शादी? वेडिंग फोटो देख फैंस हुए बेताब, जानिए क्या है सच्चाई
विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म

हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. हालांकि उनकी शादी की तसवीर को एक फैन पेज ने एडिट कर बनाया था. दोनों अक्सर रिश्ते पर बात करने से बचते है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि विजय उनका अच्छा दोस्त है. वहीं, विजय की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो सामंथा रूथ प्रभु के साथ कुशी में दिखेंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola