Vanvaas Trailer: प्यार और अफसोस की कहानी कर देगी इमोशनल, गदर 2 के बाद बेहतरीन कहानी लाए अनिल शर्मा

Vanvaas Trailer Out: गदर 2 के बाद अब अनिल शर्मा वनवास के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फिल्म प्यार, अफसोस और मुक्ति की एक इमोशनल कहानी को दिखाती है.
Vanvaas Trailer Out: नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर फिल्म वनवास 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित, निर्मित और लिखित इस फिल्म में परिवार के अर्थ को फिर से परिभाषित करती है, जिसमें बताया जाता है कि सच्चे बंधन हमेशा खून से नहीं बल्कि प्यार से बनते हैं. आज मेकर्स की ओर से मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया.
वनवास का ट्रेलर आउट
वीडियो की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है कि माता-पिता का कर्म होता है बच्चों को पालना, लेकिन बच्चों का धर्म होता है मां-बाप को संभालना. जहां नाना पाटेकर अपनी फैमिली से बिछड़ जाते हैं. तभी उनकी मुलाकात उत्कर्ष से होती है. दोनों के बीच काफी बहस भी होती है. हालांकि अंत में उन्हें अपनी फैमिली से मिलने का मौका मिलता है, लेकिन बाद में एक्टर को अपना पिंडदान खुद करते हुए देखा जाता है. वह कहते हैं कि मेरे लिए कोई रोने वाला नहीं है, तो हम खुद रो दिए.
नाना पाटेकर के लिए क्यों खास है फिल्म
वनवास का ट्रेलर शेयर करते हुए नाना पाटेकर ने लिखा, ”प्यार, अफसोस और मुक्ति की एक कहानी, वनवास आपके दिल को झकझोर कर रख देगी.” नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वनवास उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. अक्टूबर में, उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें लिखा, “वनवास की पूरी यात्रा मेरे लिए बहुत ही यादगार रही. ये आज तक मेरी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है.” वनवास के निर्देशक अनिल शर्मा गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसे सिनेमाई रत्नों के लिए जाने जाते हैं.
Also Read- Gadar 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अनाउंस की नई फिल्म वनवास, ये एक्टर निभाएंगे लीड रोल
Also Read- Vanvaas: गदर के ‘जीते’ अब नजर आएंगे फिल्म वनवास में, तारा सिंह नहीं ये शख्स बनेगा सपोर्ट सिस्टम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










