They Call Him OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने छठे दिन किया कमाल या हुई फुस्स, कलेक्शन जानिए

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2025 8:40 AM

विज्ञापन

एक्टर पवन कल्याण (They Call Him OG Box Office Collection Day 6) फोटो- इंस्टाग्राम

They Call Him OG Box Office Collection Day 6: फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई की. हालांकि अब फिल्म की कमाई अब घट गई है. मूवी में पवन कल्याण ने लीड रोल निभाया हैं. छठे दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

They Call Him OG Box Office Collection Day 6: साउथ की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म में पवन कल्याण, इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज हैं. मूवी ने अक्षय कमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की हालत बॉक्स ऑफिस पर हालत टाइट कर दी. ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने तेजी से कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए आपको बताते हैं छठे दिन की कमाई के बारे में.

‘दे कॉल हिम ओजी’ ने भारत में कितना कमा लिया?

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने छठे दिन करीब सभी भाषाओं में 0.01 करोड़ रुपये का बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया. नेट कलेक्शन मूवी ने 148.76 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. फिलहाल शाम तक नंबर्स अपडेट हो जाएंगे.

जानें किस दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने कितनी कमाई की

  • They Call Him OG Box Office Collection Day 0 (स्पेशल प्रीमियर)- 21 करोड़ रुपये
  • They Call Him OG Box Office Collection Day 1- 63.75 करोड़ रुपये
  • They Call Him OG Box Office Collection Day 2- 18.75 करोड़ रुपये
  • They Call Him OG Box Office Collection Day 3- 18.5 करोड़ रुपये
  • They Call Him OG Box Office Collection Day 4- 1.46 करोड़ रुपये
  • They Call Him OG Box Office Collection Day 5- 8.55 करोड़ रुपये
  • They Call Him OG Box Office Collection Day 6- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

They Call Him OG Total Collection- 148.76 करोड़ रुपये

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’को लेकर चर्चा में है. ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बारे में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर किया है. शूटिंग बैंकॉक में चल रही है.

यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola