The Bhootnii: मौनी रॉय ने फिल्म भूतनी में संजय दत्त संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें गाइड करने…

Updated:
विज्ञापन
Mouni Roy on working with sanjay dutt

Mouni Roy on working with sanjay dutt

The Bhootnii: संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर ‘द भूतनी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की टक्कर अजय देवगन की रेड 2 के साथ होगी. मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें डर के साथ ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिली. अब मौनी रॉय ने संजय दत्त संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

The Bhootnii: टीवी की नागिन मौनी रॉय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. इस मूवी में उनके साथ संजय दत्त भी है. हॉरर कॉमेडी पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 1 मई को बड़े पर्दे पर आएगी. हाल ही में एक इंटरव्यू में, मौनी ने संजय दत्त के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की.

संजय दत्त संग काम करने पर क्या बोली मौनी रॉय

मौनी रॉय ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं संजय सर की बहुत बड़ी फैन हूं. मेरा मतलब है, कौन नहीं है उनका चाहने वाला? वह बहुत अनुभवी अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी सेट पर इसका दिखावा नहीं किया. जब भी हमें जरुरत पड़ी, उन्होंने हमें गाइड किया.” उन्होंने कहा, “मैं स्वाभाविक रूप से उनके जैसे व्यक्ति से बहुत डरी हुई थी, लेकिन उन्होंने मुझे सहज महसूस कराना सुनिश्चित किया और हम सभी के लिए एक रोल मॉडल की तरह रहें.”

भूतनी के बारे में

मौनी और संजय के अलावा, भूतनी में सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयूनिक और आसिफ खान भी अहम भूमिकाओं में हैं. भूतनी को जी स्टूडियो, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स की ओर से प्रस्तुत किया गया है. इसका निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है, जबकि हुनर ​​मुकुट और मान्यता दत्त सह-निर्माता हैं. संजय ने भी युवा पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में चीजें बदल गई हैं और कैसे आज अभिनेताओं के पास कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो पहले उपलब्ध नहीं थीं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ने जाट और ग्राउंड जीरो को जटाई धूल, कलेक्शन में निकल गई आगे

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola