The Bhootnii Box Office Collection Day 3: तीन दिन में ही रेड 2 ने किया द भूतनी का गेम ओवर, टोटल कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

The Bhootnii Box Office Collection Day 7
The Bhootnii Box Office Collection Day 3: संजय दत्त की फिल्म द भूतनी का तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया. फिल्म की हालत बेहद खराब है और इसकी कमाई के आंकड़े जानकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे. रेड 2 के सामने तो फिल्म बुरी तरह से पिट गई.
The Bhootnii Box Office Collection Day 3: संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह स्टारर फिल्म द भूतनी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. द भूतनी का क्लैश अजय देवगन की रेड 2 से बॉक्स ऑफिस पर हुई. संजय दत्त की मूवी मेकर्स और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी खराब है. रेड 2 के सामने तो द भूतनी का काम तमाम हो गया. ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई करोड़ों में नहीं लाखों में हुई. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.
द भूतनी का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म
संजय दत्त की फिल्म द भूतनी को दर्शकों ने नकार दिया. टिकट खिड़की पर फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे. हाल ऐसा है कि मूवी ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 0.65 करोड़ रुपये ही कमा पाई. ऐसा लग रहा है की वीकेंड पर फिल्म का टिकना मुश्किल लग रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की. उम्मीद है कि इस कलेक्शन में शाम तक थोड़ा सुधार आ सकता है. अबतक फिल्म ने तीन दिन में महज 1.28 करोड़ रुपये ही कमा पाए.
- The Bhootnii Box Office Collection Day 3- 0.65 करोड़ रुपये
- The Bhootnii Box Office Collection Day 3- 0.62 करोड़ रुपये
- The Bhootnii Box Office Collection Day 3- 0.01 करोड़ रुपये
The Bhootnii Total Collection- 1.28 करोड़ रुपये
रेड 2 के सामने नहीं टिकी द भूतनी
अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ ने दर्शकों के बीच अच्छी शुरुआत की है. पहले ही दिन 18.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर 2025 की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी. तीन दिन में मूवी ने 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










