Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर की फिल्म FLOP होगी या HIT, ओपनिंग डे पर करेगी इतने करोड़ की कमाई

Updated:
विज्ञापन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं अबतक इसने कितना कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
undefined

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज से बस एक दिन दूर है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है.

विज्ञापन
undefined

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 93.66 लाख का कलेक्शन किया है. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है.

undefined

पोर्टल के अनुसार, फिल्म ने पूरे भारत में शुरुआती दिन के लिए अब तक 43250 टिकट बेचे हैं. कथित तौर पर दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे क्षेत्रों में टिकटों की बिक्री की संख्या अधिक रही. फिल्म हिंदी में रिलीज होगी.

undefined

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद और कृति के साथ डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी हैं. फिल्म में, शाहिद कपूर एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं, जो एक रोबोट के प्यार में पड़ जाते हैं और उनसे शादी करने का फैसला करते हैं.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Cast Fees: शाहिद कपूर ने वसूले इतने करोड़, कृति-डिंपल को मिली बेहद कम फीस
undefined

फिल्म हाल ही में सेंसरशिप जांच से गुजरी और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने एक सीन को काटने का फैसला किया, जहां एक इंटीमेट सीन था.

undefined

लेहरन की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के लिए शाहिद कपूर ने 23-24 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिया है. वहीं कृति सेनन ने कथित तौर पर अपनी भूमिका के लिए लगभग 4-5 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

undefined

अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. डिंपल कपाड़िया, फिल्म में एक वैज्ञानिक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कथित तौर पर 50-60 लाख रुपये की फीस लिए हैं.

undefined

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के ट्रेलर और गानों, खासकर टाइटल ट्रैक और लाल पीली अंखियां ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था. मूवी दिल टूटने को गहराई से दिखाती है.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Movie Review: रोबोट-इंसान के रिश्तों को बखूबी दिखाती है फिल्म, पढ़ें रिव्यू
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola