Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में कृति सेनन रोबोट सिफरा की भूमिका निभाती है. वहीं शाहिद आर्यन के रोल में नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

विज्ञापन
undefined

अमित जोशी और आराधना साह की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला.

undefined

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति सेनन फिल्म में रोबोट सिफरा की भूमिका निभाती है, जो आर्यन (शाहिद कपूर) के लिए रोमांटिक भावनाओं को विकसित करती है. दोनों की ये अतरंगी लवस्टोरी आपको खूब एंटरटेन करेगी.

undefined

अब शाहिद कपूर की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जी हां sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

undefined

फिल्म की कहानी आर्यन (शाहिद कपूर) की है, जो एक महत्वाकांक्षी रोबोटिक इंजीनियर है. उसका अपने काम पर इतना फोकस है कि उसे सपने भी रोबोट से ही शादी के आते है. ऐसा नहीं है कि वह शादी नहीं करना चाहता है, लेकिन उसकी विशलिस्ट अपनी पत्नी के लिए बहुत ही लंबी है.

undefined

इसी बीच उसकी मौसी (डिम्पल कपाड़िया) अपनी रोबोटिक दुनिया दिखाने के लिए उसे अमेरिका बुलाती है. अमेरिका में उसकी मुलाकात सिफ्रा (कृति सेनन) से होती है. आखिरकार आर्यन फैसला कर लेता है कि वह सिफ़्रा से ही शादी करेगा.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: रोचक कॉन्सेप्ट पर बनी कमजोर फिल्म, शाहिद-कृति का अभिनय एकमात्र यूएसपी
undefined

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई. फिल्म कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, और HD में उपलब्ध है. दर्शक इसे फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं.

undefined

नवोदित निर्देशक अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अवधि 143.15 मिनट या 2 घंटे, 23 मिनट और 15 सेकंड है. इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है.

undefined

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के लिए शाहिद कपूर ने लगभग 23-24 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. उन्हें बाकी स्टार्स में से सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं. फिल्म की फीमेल लीड यानी कृति सेनन ने कथित तौर पर रोबोट की भूमिका के लिए 4-5 करोड़ रुपये की फीस ली है.

undefined

शाहिद और कृति की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की ओर से कुछ कहा गया है.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Cast Fees: शाहिद कपूर को मिले इतने करोड़ रुपये, जानें कृति सेनन का हाल
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola