Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या तुम करोगी जेठालाल से शादी? इस सवाल पर बबीता ने दिया ये जवाब

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 2:14 PM

विज्ञापन

Jethalal का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने और बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रहीं हैं. दोनों के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. जेठालाल मन ही मन बबीता जी को पसंद करते हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 सालों से लोगों को हंसाते आ रहे हैं. इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है. इस शो के किरदार जेठालाल और बबीता जी बहुत फेमस हैं. जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने और बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रहे हैं. दोनों के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. जेठालाल मन ही मन बबीता जी को पसंद करते हैं, लेकिन बबीता से कह नहीं पाते.

Also Read: Video: सलमान खान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर भेजा राशन, जैकलिन-यूलिया ने सामान उठाने में की मदद

गोकुलधाम सोसाइटी में कुछ ऐसा होता है जिससे जेठालाल की खुशी का कोई ठीकाना ही नही रह जाता है. एक बार बबिता बाघा के ससुर के सामने जेठालाल की तारीफों के पुल बांध देती है. बबीता कहती है कि जेठलाल जेसा पति पाना हर लड़की का सपना होता है. जेठालाल जी बेहद अच्छे इंसान हैं कोई भी इनकी पत्नी बनकर खुश रहेगी.

इतने में बावरी की मां उससे सवाल पूछते हुए कहती है कि अगर जेठालाल इतना अच्छा हो तो क्या तुम इससे शादी करोगी. इस दौरान बबीता का पति अय्यर वहीं पर मौजूद रहता है. बबीता सोच में पड़ जाती है कि क्या जवाब दें. वहीं पास में खड़ा जेठालाल ये सब सुनकर मन ही मन खुश हो रहा होता है कि हो न हो बबीता उसकी इज्जत तो करती है.

Also Read: ‘सवार लूं’ गाने पर Mouni Roy ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहे VIDEO से नहीं हटेगी नजर

जेठालाल की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती जब अय्यर कहता है कि बबीता क्यों जेठालाल से शादी करेगी उसकी तो पहले ही मुझसे शादी हो चुकी है. लेकिन बबिता के जवाब से ये बात साफ हो जाता है कि उसके दिल में भी जेठालाल के लिए इज्जत है. ये बात जानकर जेठालाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola