Video: सलमान खान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर भेजा राशन, जैकलिन-यूलिया ने सामान उठाने में की मदद

Salman Khan ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर राशन भेजा है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो खुद बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में सामान रख रहे है.
अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबके दिलों पर छाने वाले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार लोगों की मदद कर रहे है. सलमान ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाते हुए जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर राशन भेजा है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो खुद बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में सामान रख रहे है. इसमें उनका साथ उनके परिवारवाले दे रहे हैं.
Also Read: ‘सवार लूं’ गाने पर Mouni Roy ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहे VIDEO से नहीं हटेगी नजर
सलमान खान ने अपने इस्टंग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली में जरूरी सामान भरवा रहे हैं. वीडियों में सलमान के साथ यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडिस और अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आ रही हैं. सभी लोग सलमान खान की मदद कर रहें हैं. वीडियो में ये सभी लोग चेन बनाकर इन वाहनों पर सामान रख रहे हैं और बाहर भेज रहे हैं. दरअसल, सलमान खान ने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस के आसपास बने गांवों में रहनेवाले जरूरतमंद को राशन देकर राहत पहुंचाने की कोशिश की.
https://www.instagram.com/tv/B_uyQapFeCQ/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि सलमान खान ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था. पहली किश्त के रूप में उन्होंने 6 करोड़ रुपये की धनराशि 20 हजार वर्कर्स को दी थी. सलमान खान वर्कर्स के खातों में पैसा ट्रांसफर करवाने के बाद भूखे मजदूरों और गरीबों के लिए राशन का इतंजाम किया है.
सलमान खान ने अप्रैल महीने में 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा उन्होंने आगे मई महीने में 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया है. इस तरह दो महीनों तक वह मजदूरों का खर्च उठाएंगे और कुल 10 करोड़ 50 लाख रुपये की मदद करेंगे.
Also Read: Video: शाहरुख और अबराम का गाना हो रहा वायरल, ‘क्या दिन दिखाया लॉकडाउन ने….’
गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते सलमान खान लगभग अपने पूरे परिवार (पिता सलीम खान को छोड़कर) के साथ मुम्बई के करीब पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में फंसे हुए हैं. उनके साथ उनकी फैमिली के सदस्य और फ्रेंड्स भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




