Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी ने पटना में लगाए ठुमके, स्टेज पर छाईं मुनमुन दत्ता , VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2025 8:05 AM
मुनमुन दत्ता का डांस वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना बर्थडे पटना में मनाया. वीडियो में वह स्टेज पर डांस करती दिखी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना 38वां जन्मदिन पटना में मनाया. वीडियो में वह काफी खूबसूरत लग रही है और उन्होंने क्रीम कलर का शरारा सेट पहना है. उनके बाल खुले हुए है और वह इस ड्रेस में बहुत ग्लो कर रही है. वीडियो में एक्ट्रेस पटना वासियों के साथ झूमती दिख रही है. मुनमुन स्टेज पर डांस करती दिखी. उनके सामने दर्शकों की भीड़ लगी है.
मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, पटना में काम करते हुए जन्मदिन. शहर में मेरा यह पहला अनुभव है और मुझे मिले उत्साह और प्यार से मैं अभिभूत हूं. आभारी हूं. उनके वीडियो पर मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सपनों की परी. एक यूजर ने लिखा, वॉव पटना. एक यूजर ने लिखा, पटना में आपका स्वागत है. एक यूजर ने लिखा, आप चमक रही है. एक यूजर ने लिखा, आपने पटना के लोगों का दिल लूट लिया.
यह भी पढ़ें- Nishaanchi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘निशानची’, कमाई के आंकड़े सुनकर लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










