Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कहानी खत्म, 38वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगा फुल स्टॉप

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का खेल बॉक्स ऑफिस पर तमाम हो गया. मूवी की कमाई अब थम गई है और लाखों में आ चुकी है. आइए इसके 38वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: 2 अक्टूबर को वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई थी, जिसमें जान्हवी कपूर उनके अपोजिट नजर आई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा हो चला है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई जारी है. वरुण की मूवी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. जबकि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रेंग-रेंग कर भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. आइए आपको 38वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

38वें दिन कितना रहा सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 38वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई 61.82 करोड़ रुपये हो चुकी है. जबकि दुनियाभर में इसने 98.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कुल कमाई (डे वाइज)

  • Week 1 Collection- 41.1 करोड़
  • Week 2 Collection- 14 करोड़
  • Week 3 Collection- 5.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 23- 0.2 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 24- 0.32 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 25- 0.38 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 26- 0.07 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 27- 0.1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 28- 0.1 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 29- 0.06 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 30- 0.03 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 31- 0.05 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 32- 0.07 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 33- 0.02 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 34- 0.02 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 35- 0.02 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 36- 0.02 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 37- 0.02 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 38- 0.02 करोड़

Total Collection- 61.77 करोड़

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: 51 दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ की रफ्तार थमी, अब बस गिनती के दिन बचे बॉक्स ऑफिस पर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola