Sunny Deol की बहू द्रिशा और पत्नी पूजा देओल की पहली तसवीर आई सामने, सास-बहू का ये अंदाज आपका दिल जीत लेगा

करण देओल और द्रिशा आचार्या की शादी की कई तसवीरें सामने आई है, जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आया. करण ने एक फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया जिसमें उनकी मां पूजा देओल और उनकी पत्नी साथ में दिख रहे हैं.
Pooja Deol- Drisha Acharya photo: सनी देओल (Sunny Deol) के घर इस दिनों जश्न का माहौल है. सनी के बड़े बेटे करण देओल (Karn Deol) की शादी बड़े ही धूमधाम से 18 जून को हुई. करण ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या (Drisha Acharya) संग शादी रचाई. धीरे-धीरे कर शादी की तसवीरें सामने आ रही है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है. अब एक फोटो सामने आई है जिसमें द्रिशा और पूजा देओल नजर आ रही है.
सनी देओल की पत्नी और बहू की तसवीर
करण देओल और द्रिशा आचार्या की शादी की कई तसवीरें सामने आई है, जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आया. करण ने एक फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया जिसमें उनकी मां पूजा देओल दिखी. पूजा अपनी बहू के साथ किसी बात पर हंसती-खिलखिलाती दिख रही है. दोनों सास-बहू की ये अनसीन तसवीर फैंस देखकर प्यार बरसा रहे है. बता दें कि सनी देओल की पत्नी ने लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखी है.

धर्मेंद्र ने फैंस को कहा शुक्रिया
अब करण के दादा और अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, करण की शादी के लिए आप सभी को शुभकामनाए.’ धर्मेंद्र की ओर से शेयर की गई फोटोज में उनके दो अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं. पहले में वो अपने फिल्म के किसी कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरा किसी रिएलिटी शो का लग रहा है.
Friends, great full to you all for your good wishes on Karan’s Marriage ceremony 💕💕💕💕💕💕💕🧿🙏 pic.twitter.com/hMEJEOuKQT
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 22, 2023
सनी देओल और पूजा देओल की लव स्टोरी
सनी देओल और पूजा देओल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो दोनों पहली बार अपने परिवार वालों की वजह से मिले थे. पूजा और सनी ने शादी से पहले एक-दूसरे को काफी सालों तक डेट किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ने पूजा से 1984 में लंदन में शादी की थी. ये शादी एक सीक्रेट अफेयर थी और लोगों को इस बात का पता तब चला जब एक मैगजीन में इनकी शादी की तस्वीरें लीक हुईं. पूजा देओल पेशे से राइटर हैं.
Also Read: Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर को देखा है आपने? सालों बाद इस अंदाज में दिखीं, फैंस बोले- ऐसा जीवन साथी…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










