Gadar 2 की बंपर सफलता पर सनी देओल ने दो साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- टचवुड, जब से मेरे…

Sunny Deol on Gadar 2 success
Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म को दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पांस भी मिला. मालूम हो कि इससे पहले एक्टर अच्छी स्क्रिप्ट्स के लिए तरस रहे थे. इस बीच एक्टर ने दो साल बाद फिल्म की सफलता पर बात की है. साथ ही उन्होंने अपनी कामयाबी का राज भी बताया है.
Gadar 2: सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, तब कमाल कर जाते हैं. चार दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे सनी देओल की 2 दिन बाद यानी 10 अप्रैल को ‘जाट’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ उर्वशी रौतेला, रणदीप हुड्डा, पुष्पा स्टार विनीत सिंह नजर आएंगे. आखिरी बार एक्टर ‘गदर 2’ में नजर आए थे. मालूम हो कि गदर 2 से पहले सनी देओल अच्छी स्क्रिप्ट के लिए तरस रहे थे, लेकिन इस फिल्म की अपार सफलता ने उनकी करियर को बूस्ट किया है. इस बीच अब एक्टर ने एक साल बाद इसकी सफलता पर बात की है. साथ ही उन्होंने साउथ वर्सेज बॉलीवुड पर भी बात की है.
क्या बॉलीवुड को साउथ फिल्मों से सिखने को जरूरत है?
सनी देओल ने कहा, ‘सीखने की बात नहीं है. हमारा खुद का सिनेमा ऐसा ही हुआ करता था, देसी कहानियां, लार्जर दैन लाइफ हीरो. मैंने कितनी ऐसी हिंदी फिल्में की हैं, मगर बाद में हमने वो बनानी बंद कर दी. जबकि, साउथ की वैसी ही फिल्में डब होकर आने लगीं, जो पूरा देश देखता था. फिर जब हमें वैसी फिल्म बनानी होती तो साउथ की रीमेक करने लगे. हमारे राइटर, डायरेक्टर्स ने वो कहानियां सोचनी बंद कर दीं, क्योंकि उनको मौका नहीं मिल रहा था. मल्टीप्लेक्स आने के बाद मेकर्स सिर्फ सीमित शहरी ऑडियंस को टार्गेट करने लगे और चूंकि वही फिल्में उन्हें बिजनेस दे रही थीं तो वे खुश भी थे.’
उन्होंने आगे कहा, अब गदर 2 इतनी सफल हुई, मगर जब हम उसे बना रहे थे तो सब कह रहे थे कि ये आउटडेटेड है. ऐसा सिनेमा नहीं चलता. आर्ट मॉडर्न है, ये है वो है तो हमें समझ में नहीं आ रहा था कि ये मॉडर्न और आउटडेटेड क्या होता है? मगर दौर वैसा ही चल रहा था. मैं जो भी काम करता, उसे आउटडेटेड बोलते थे. मगर जब गदर 2 चल गई, तब बोलते हैं अरे यार, गलती हो गई. हम भी ऐसा ही कुछ बनाते हैं (हंसते हैं) तो ये हमेशा रहा है और ऐसा ही चलता रहेगा. जब कोई चीज सफल हो जाती है तो सब उसके पीछे भागते हैं. हमें अपनी कहानियों पर यकीन करना जरूरी है.’
गदर 2 से पहले स्ट्रगल के बाए में नहीं था पता
सनी देओल ने कहा, ‘आप देखिए ना, गदर 2 के बाद मैंने ढेर सारी फिल्में कर रहा हूं. वरना उससे पहले मुझे फिल्में करने में मुश्किल होती थी, क्योंकि मन मुताबिक ऑफर ही नहीं मिलते थे. मैं अक्सर कहता हूं कि मेरी स्ट्रगल गदर के बाद शुरू हुई. उससे पहले मुझे पता नहीं था कि स्ट्रगल क्या होता है. मैं जो भी करना चाहता था, कहानी अच्छी लगती थी, फिल्म बना लेते थे. गदर के बाद उस तरह की चीजें मेरे हाथ में आनी बंद हो गईं. मैं जैसा सिनेमा करना चाह रहा था, वो नहीं कर पा रहा था. मगर मैं ऐसा इंसान हूं कि लगा रहता हूं. इसलिए बस लगा रहा. प्रड्यूसर था तो फिल्में खुद बनाईं, डायरेक्ट भी कीं, जो फिल्में नहीं करनी थी, वो भी करता गया, करता गया, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं. मैं लगा रहता हूं.
इस शख्स की वजह से सफल हुए सनी देओल
सनी देओल ने अपने सक्सेस का श्रेय अपनी बड़ी बहु को देते हुए कहा, ‘टचवुड, जब से मेरे बेटे की शादी हुई और मेरी बेटी (बड़ी बहु) घर आई है, तब से सब कुछ अच्छा ही रहा है. इसलिए अच्छा लग रहा है, वरना हम तो वही हैं, जो पहले थे. वैसे ही मेहनत कर रहे हैं, मगर अभी काम करने का मौका मिल रहा है, जो बीच में नहीं मिल रहा था.’
यह भी पढ़े: JAAT 2: सनी देओल ने ‘जाट’ की रिलीज से 2 दिन पहले सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर पिक्चर चलेगी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










