Son of Sardaar 2 Duja Trailer: हर तरह से फंसा जस्सी, अजय देगवन की फिल्म के नए ट्रेलर ने मचाया तहलका, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jul 2025 12:10 PM
Mrunal Thakur reacts to fake negative reviews of Son Of Sardaar 2
Son of Sardaar 2 Duja Trailer: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज किया. जिसमें जस्सी चारो तरफ से फंसा हुआ दिखाई दे रहा है.
Son of Sardaar 2 Duja Trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, जस्सी के रूप में “सन ऑफ सरदार 2” में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बार सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर उनके साथ नजर आएंगी. यह फिल्म, जो पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की “धड़क 2” से टकराएगी. इसी बीच मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है.
सन ऑफ सरदार का दूसरा ट्रेलर रिलीज
सन ऑफ सरदार 2 के पहले ट्रेलर ने जहां दर्शकों को स्कॉटलैंड में चल रहे पागलपन की एक झलक दिखाई थी, वहीं “दूजा” ट्रेलर जस्सी की दुनिया में चल रहे पागलपन को दिखाता है, जिसमें अनलिमिटेड हंसी और ड्रामा है. ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के जस्सी कैरेक्टर से होती है, जो ट्रैक्टर चला रहा होता है. वह कहता है, ये है आपका जस्सी, जिसकी किस्मत में सिर्फ फंसना ही लिखा होता है. पहला झूठे प्यार में फंस गया, दूसरा चार ओरतों के बीच में फंस गया. तीसरा माफिया फैमिल के बीच फंस गया और चौथा बेबे के वादे के बीच फंस गया.
सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर को देख क्या बोले यूजर्स
सन ऑफ सरदार 2 के दूसरे ट्रेलर को फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये दूसरा ट्रेलर बढ़िया है… ब्लॉकबस्टर लोडिंग अब तो मैं जाउंगा पक्का.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये ट्रेलर ही पहली बार देखना था… मजा आया.. ये वाकई बहुत बढ़िया है.. अब 1 अगस्त का इंतजार नहीं हो रहा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर… अजय देवगन फैन वन ओनली अजय देवगन दिल पर छा गए.”
सन ऑफ सरदार 2 में ये स्टार्स हैं मौजूद
विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित इस फिल्म में दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोले- डांस कॉम्पिटिशन में राही और अनु…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










