Siddhant Chaturvedi Net Worth: सारा तेंदुलकर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत कितने करोड़ के मालिक, नेट वर्थ जान चौंक जाएंगे
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 May 2025 7:37 AM
Sara Tendulkar rumored boyfriend Siddhant Chaturvedi Net Worth
Siddhant Chaturvedi Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर को लेकर खबरें आ रही है कि वह सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं. इससे पहले उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग जुड़ा था. आइये एक नजर उनके नेटवर्थ पर डालते हैं.
Siddhant Chaturvedi Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साल 2017 में कॉमेडी टेलीविजन सीरीज ‘लाइफ सही है’ से एक अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी. बाद में गली बॉय ने उन्हें स्टारडम की सीढ़ी चढ़ने में मदद की. वह खो गए हम कहां, युधरा, फोन भूत और बंटी और बबली 2 जैसी मूवी का भी हिस्सा रह चुके हैं. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.
सिद्धांत चतुर्वेदी की कितनी है नेटवर्थ
सिद्धांत चतुर्वेदी की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपए के आसपास है. अपने एक्टिंग करियर के अलावा, वह एक ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भी अच्छी खासी कमाई करते हैं, हर एंडोर्समेंट के लिए उन्हें 30-40 लाख रुपये मिलते हैं. उनकी मंथली सैलरी लगभग 12 लाख रुपये होने की उम्मीद है.
कितने पढ़ें-लिखे हैं सिद्धांत
सिद्धांत के पास BMW 320D है, जिसकी कीमत 48.29 लाख रुपये है. उनकी कई संपत्तियों में मुंबई में एक आलीशान घर भी शामिल है. उन्होंने मुंबई के गोकुलधाम हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की. अपने पिता की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की चाहत में सिद्धांत ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया. हालांकि एक्टर बाद में बी टाउन की ओर चले गए.
सारा तेंदुलकर संग जुड़ रहा है सिद्धांत का नाम
सिद्धांत चतुर्वेदी, सारा तेंदुलकर संग अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार शुभमन संग ब्रेकअप के बाद वह सिद्धांत के प्यार में पड़ गई हैं. दोनों एक दूसरे संग कंफर्टेबल हो रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं. सिद्धांत और सारा की दोस्ती के अभी शुरुआती दिन हैं, इसलिए यह समझ में आता है कि कोई भी यह खबर बाहर नहीं आने देना चाहेगा. इससे पहले सिद्धांत का नाम चतुर्वेदी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग जुड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










