Shahrukh Khan के 61वें बर्थडे पर मन्नत के बाहर लगा खास नोट, फैंस के प्यार का ऐसे दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान (फोटो: इंस्टाग्राम)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उनका हाथ से लिखा खास नोट देखने को मिला. इसमें किंग खान ने फैंस की शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें अपनी तरफ से भी प्यार और झप्पी भेजी.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर मुंबई में उनके घर मन्नत के बाहर एक ऐसा संदेश देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. दरअसल, शाहरुख ने अपने चाहने वालों के लिए हाथ से एक खास नोट लिखा है. इसमें उन्होंने फैंस की शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया कहा है.

विज्ञापन
शाहरुख-खान-61वां-जन्मदिन-मन्नत-हाथ से लिखा-नोट-(फोटो: इंस्टाग्राम)
शाहरुख-खान-61वां-जन्मदिन-मन्नत-हाथ से लिखा-नोट-(फोटो: इंस्टाग्राम)

मन्नत के बाहर दिखा शाहरुख का हाथ से लिखा नोट

शाहरुख खान के इस नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. इसमें उन्होंने लिखा, “Thank you all for your wishes and love. Sending mine right back to you all. Lots of love & a big hug.”

इसका मतलब है कि आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद. मेरी तरफ से भी आप सभी को ढेर सारा प्यार और एक बड़ी झप्पी.

नोट के आखिर में शाहरुख खान के सिग्नेचर भी दिखाई दे रहे हैं. उनके इस छोटे से संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया है.

हर साल मन्नत के बाहर जुटती है फैंस की भीड़

शाहरुख खान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. हर साल 2 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों से फैंस मुंबई पहुंचते हैं. वे मन्नत के बाहर घंटों खड़े होकर अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने का इंतजार करते हैं.

इस दौरान कई फैंस अपने साथ पोस्टर, बैनर और खास संदेश भी लेकर आते हैं। मन्नत के बाहर उमड़ने वाली भीड़ शाहरुख की जबरदस्त लोकप्रियता की झलक दिखाती है.

फैंस को पसंद आया शाहरुख का अंदाज

शाहरुख खान का यह नोट भले ही छोटा है, लेकिन इसमें उनके चाहने वालों के लिए प्यार साफ नजर आता है. जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं का जवाब उन्होंने अपने ही अंदाज में दिया है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'किंग' का पहला गाना हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज से एक्शन अवतार तक दिखे SRK

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola