Salman से लड़ाई, शिरीष कुंदर से झगड़ा और वानखेड़े में बैन... जब विवादों में घिर गए थे Shah Rukh Khan

Updated:
1 / 7
साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच तीखी बहस हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी दोस्ती में दरार आ गई. इसके बाद दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी. हालांकि, 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों गले मिलते नजर आए थे.
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान और सलमान खान, फोटो - इंस्टाग्राम

साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच तीखी बहस हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी दोस्ती में दरार आ गई. इसके बाद दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी. हालांकि, 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों गले मिलते नजर आए थे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
शिरीष कुंदर के साथ हाथापाई का आरोप
फुल स्क्रीन में देखें

फराह खान, शिरीष कुंदर और शाहरुख खान, फोटो-इंस्टाग्राम

शिरीष कुंदर के साथ हाथापाई का आरोप

साल 2012 में संजय दत्त की पार्टी के दौरान शाहरुख और शिरीष कुंदर के बीच झगड़े की खबर आई. शिरीष की पत्नी फराह खान ने आरोप लगाया था कि शाहरुख ने उनके पति के साथ मारपीट की. इस घटना के बाद फराह और शाहरुख की दोस्ती में भी दरार आ गई थी.

3 / 7
वानखेड़े स्टेडियम में 5 साल का बैन
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, फोटो-इंस्टाग्राम

वानखेड़े स्टेडियम में 5 साल का बैन

साल 2012 में आईपीएल मैच के बाद शाहरुख खान का वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा कर्मचारियों से विवाद हुआ. इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर पांच साल का बैन लगा दिया. हालांकि, 2015 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया.

4 / 7
स्टेडियम में सिगरेट पीने पर विवाद
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, फोटो-इंस्टाग्राम

स्टेडियम में सिगरेट पीने पर विवाद

साल 2012 में शाहरुख खान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सामने आई थीं. इसके बाद उनके खिलाफ सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करने की शिकायत दर्ज हुई थी और जयपुर की एक अदालत ने उन्हें समन भी जारी किया था. यह मामला काफी चर्चा में रहा था.

5 / 7
अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके गए किंग खान
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, फोटो-X

अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके गए किंग खान

शाहरुख खान को अमेरिका के एयरपोर्ट पर एक बार नहीं, बल्कि कई बार इमिग्रेशन जांच के लिए रोका गया था. साल 2009 में न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर उन्हें करीब दो घंटे तक पूछताछ के लिए रोका गया. इसके बाद 2012 में न्यूयॉर्क और 2016 में लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर भी उनके साथ ऐसा हुआ. 2016 में शाहरुख ने खुद ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अमेरिकी अधिकारियों ने इस असुविधा के लिए उनसे माफी भी मांगी थी.

6 / 7
'पाकिस्तानी एजेंट' तक कह दिया गया
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, फोटो-इंस्टाग्राम

'पाकिस्तानी एजेंट' तक कह दिया गया

साल 2015 में देश में बढ़ती असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. कुछ नेताओं ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें 'पाकिस्तानी एजेंट' तक कह दिया था. इस बयान पर देशभर में बहस छिड़ गई थी.

7 / 7
बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से परिवार पर टूटा पहाड़
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान, फोटो-X

बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से परिवार पर टूटा पहाड़

अक्टूबर 2021 में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने गिरफ्तार किया था. करीब 26 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली. नवंबर 2021 में NCB ने आर्यन को क्लीन चिट देते हुए चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं किया. इस मुश्किल दौर में शाहरुख ने सार्वजनिक तौर पर बहुत कम बात की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola