Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: वैलेंटाइन डे का मिला सनम तेरी कसम को फायदा, आठवें दिन मूवी ने जमकर छापे नोट

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2025 10:10 AM

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Lifetime Collection

Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम ने वेलेंटाइन डे पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म 7 फरवरी को दोबारा रिलीज हुई थी. जल्द ही मूवी 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लेगी.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: सिनेमाघरों में फिल्म सनम तेरी कसम को फिर से मेकर्स ने 7 फरवरी को रिलीज किया. ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन है. पहली बार 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान नहीं खींचा था. हालांकि पिछले कुछ सालों में फिल्म की लोकप्रियता बढ़ी है. इसकी इमोशनल लवस्टोरी, शानदार म्यूजिक और एक्टर्स की परफॉर्मेंस की वजह से फिल्म नई पीढ़ी के दिलों को छू गई. फिल्म ने आठवें दिन कितनी कमाई की, ये बताते हैं.

सनम तेरी कसम ने आठवें दिन इतनी कमाई की

वैलेंटाइन डे पर सनम तेरी कसम ने अच्छी कमाई की. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो आठवें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म को विक्की कौशल की मूवी छावा कड़ी टक्कर दे रही है, जो 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

  • पहले दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 4 करोड़
  • दूसरे दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.25 करोड़
  • तीसरे दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.75 करोड़
  • चौथे दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 3.15 करोड़
  • पांचवे दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.85 करोड़
  • छठे दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.75 करोड़
  • सातवें दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.40 करोड़ रुपये
  • आठवें दिन का सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 28.50 करोड़

हर्षवर्धन राणे इस फिल्म में आएंगे नजर

हर्षवर्धन राणे ने वैलेंटाइन डे पर अपनी रोमांटिक फिल्म ‘दीवानियत’ का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया. फिल्म इसी साल रिलीज होगी. दीवानियत के बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है जो एक लड़की से प्यार करने का वादा करते है, भले ही वह उसका दिल तोड़ दे. इस आवाज के बीच खून से सना हुआ एक हाथ गुलाब पकड़े हुए स्क्रीन पर उभरता है.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola