ePaper

बॉलीवुड में अपने बुरे एक्सपीरिएंस को याद कर बोलीं सोमी- डायरेक्टर ने की थी ये मांग

Updated at : 03 Apr 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपने बुरे एक्सपीरिएंस को याद कर बोलीं सोमी- डायरेक्टर ने की थी ये मांग

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) इन दिनों अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं. इंटरव्यू में सोमी ने कई खुलासे किए. उन्होंने सलमान के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर भी बात की और उनपर धोखा देने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने बुरे एक्सपीरिएंस को भी बताया.

दरअसल, जूम को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने बताया कि इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स ने उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी. साथ ही उन्होंने कहा कि उनका फिल्म इंट्रस्टी में आने के बाद काफी बुरा एक्सपीरिएंस रहा है. एक्ट्रेस ने कहा कि, वो वापस फिल्मों में काम नहीं करना चाहती.

सोमी अली ने अपने और सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा था, “मुझे उनसे ब्रेकअप किए 20 साल हो चुके हैं. उन्होंने मुझे धोखा दिया था और मैंने उनसे ब्रेकअप किया और छोड़ दिया. सिम्पल सी बात है.” सोमी ने यह भी कहा कि दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन उन्होंने सलमान से 5 साल तक बात नहीं की थी.

Also Read: Bollywood & TV LIVE : दीपिका पादुकोण का समर लुक वायरल, मीका सिंह से शादी कर रहीं आकांक्षा पुरी?

बता दें कि सोमी जब 16 साल की थीं, तब उन्होंने सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी और उन्हें दिल दे बैठीं. सलमान से शादी की चाहत लिए वे मुंबई आईं और काम की तलाश करने लगीं. इसी दौरान एक स्टूडियो में उनकी मुलाकात सलमान से हुई और जल्दी ही उनका अफेयर शुरू हो गया. कई साल दोनों रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया.

सोमी ने अपने बॉलीवुड करियर में आंदोलन, कृष्णा अवतार, यार गद्दार, तीसरा कौन जैसी कई फिल्मों में काम किया है. वहीं इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola