क्यों ट्रोल हो रहे हैं सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान, ऐसा क्या उस फोटो में
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jan 2025 7:32 PM
Ibrahim Ali Khan trolled
सैफ अली खान पर हुए हमले से फैंस हैरान थे. एक्टर को एक शख्स ने घर में घुसकर चाकू मारा था. हालांकि अब सैफ बिल्कुल ठीक हैं और उनपर हमला करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार हो चुका है. इसी बीच अब इब्राहिम अली खान और आरोपी की एक तसवीर वायरल हो रही है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को हाल ही में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि एक शख्स ने उनके घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला कर दिया था. जिसके बाद एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्हें तुंरत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उनकी सफल सर्जरी हुई. अब एक्टर को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. इधर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान शरीफुल शहजाद के रूप में हुई है.
इब्राहिम अली खान की एक फोटो हुई वायरल
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई. फैंस ने इसे जूम करना शुरू किया. कई नेटिजन्स को लगा कि इसकी शक्ल थोड़ी-थोड़ी एक्टर के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान से मिलती है. एक यूजर ने तो दोनों का कोलाज भी बना दिया. जिसमें एक तरफ आरोपी दिख रहा है, वहीं दूसरी तरफ इब्राहिम की तसवीर है.
इब्राहिम और आरोपी की साथ वाली फोटो पर फैंस ने किया यह कमेंट
इब्राहिम और आरोपी की साथ वाली तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अरे भाई ये तो काफी हद तक एक जैसा ही लग रहा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, इतिहास साक्षी है, गद्दी के लिए कुछ भी करने की पुरानी रिवाज है… क्या इसमें करीना और इब्राहिम का हाथ है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इस फोटो को देखकर ऐसा ही कुछ लग रहा है, लेकिन सैफ अब ठीक है.. यह अच्छी खबर है.
सैफ अली खान को कैसे लगी चोट
सैफ अली खान पर एक शख्स ने कई बार चाकू से हमला किया था. यह हमला अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुआ, जहां वह अपनी पत्नी करीना कपूर और अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं. अभिनेता आनन फानन में लीलावती अस्पताल पहुंचे और तब से वहीं भर्ती थे. हमले में सैफ को छह चोटें लगीं, जिनमें से दो पर गहरी चोटें आईं. हालांकि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan: तो इसलिए हमलावर ने सैफ की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










